लाइव न्यूज़ :

मैक्सिको के खेत में बना विशालकाय गड्ढा फुटबॉल मैदान के आकार से भी बड़ा हुआ

By भाषा | Updated: June 11, 2021 11:18 IST

Open in App

मैक्सिको सिटी, 11 जून (एपी) मध्य मैक्सिको के एक खेत में मई माह के अंत में जो विशालकाय गड्ढा बना था अब वह फुटबॉल के मैदान से भी बड़े आकार का हो चुका है। एक मकान के इस गड्ढे में समा जाने का खतरा है वहीं दो कुत्ते भी इसकी गहराई में फंस गए हैं।

अनुमान है कि यह गड्ढा अब 125 मीटर से अधिक क्षेत्रफल में फैल चुका है तथा इसका सबसे गहरा स्थान 45 मीटर नीचे तक हो सकता है। इस पूरे गड्ढे में पानी भरा हुआ है।

पशु प्रेमियों ने प्यूबला राज्य की सरकार से कुत्तों को बचाने की गुहार लगाई है। दरअसल गड्ढे के किनारों की मिट्टी कमजोर होकर गड्ढे में ही गिरने लगी है ऐसे में कुत्तों को बचाना खतरनाक हो सकता है। हालांकि अधिकारियों ने बताया कि करीब 15 मीटर गहरे इस गड्ढे में वे इन जीवों के लिए खाना डाल रहे हैं। राज्य सरकार ने एक वक्तव्य में बताया कि जोखिम भरी परिस्थितियों के चलते पूरी एहतियात बरतते हुए कुत्तों को भोजन दिया जा रहा है।

मैक्सिको की सरकार ने गड्ढे के किनारों से 600 मीटर क्षेत्र तक किसी को नहीं आने देने के लिए सैनिकों को तैनात किया है। राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा कार्यालय के विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह गड्ढा संभवत: किसी भूमिगत नदी या ऐसी ही किसी वजह से बना है। हालांकि स्थानीय लोगों का मानना है कि इसकी वजह कारखानों या पानी की बोतलें भरने वाले संयंत्र द्वारा भूजल का अत्यधिक दोहन करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना