लाइव न्यूज़ :

घेब्रेयियस को निर्विरोध डब्ल्यूएचओ महानिदेशक पद पर दूसरा कार्यकाल मिला

By भाषा | Updated: October 29, 2021 18:31 IST

Open in App

जिनेवा, 29 अक्टूबर (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को घोषणा की कि टेड्रोस अदनोम घेब्रेयियस को संगठन के प्रमुख पद के लिए निर्विरोध दोबारा चुना गया है। उनका दूसरा कार्यकाल पांच साल का होगा।

संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने यह घोषणा अगले कार्यकाल की दावेदारी की अंतिम तारीख 23 सितंबर समाप्त होने के बाद की है। डब्ल्यूएचओ के अगले महानिदेशक की औपचारिक घोषणा संगठन की मई में होने वाली आम सभा की बैठक में होगी।

गौरतलब है कि घेब्रेयियस इथियोपियाई नागरिक हैं और डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक पद पर पहुंचने वाले पहले अफ्रीकी हैं। उनके निर्वाचन के दौरान कोविड-19 से निपटने में संगठन की जटिल प्रतिक्रिया रही। टेड्रोस अदनोम घेब्रेयियस जीव विज्ञान और संक्रामक बीमारियों में प्रशिक्षित हैं और उन्होंने समुदाय स्वास्थ्य में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। वह पहले डब्ल्यूएचओ प्रमुख हैं जिनकी पृष्ठभूमि चिकित्सक की नहीं है।

इथियोपिया के पूर्व स्वास्थ्य और विदेश मंत्री टेड्रोस को नामांकन की मियाद खत्म होने से महज कुछ समय पहले फ्रांस और जर्मनी का समर्थन प्राप्त हुआ था। दोनों देशों ने उनका समर्थन करने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी