लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण नहीं कराने वाले यात्रियों के पहुंचने पर विमानन कंपनियों से 3,500 डॉलर जुर्माना लेगा घाना

By भाषा | Updated: December 13, 2021 21:20 IST

Open in App

अक्करा (घाना), 13 दिसंबर (एपी) घाना कोविड-19 के खिलाफ पूर्ण टीकाकरण कराए बिना देश आने वाले हर यात्री के लिए विमानन कंपनियों से 3,500 डॉलर जुर्माना वसूलेगा।

सरकारी ‘घाना एयरपोर्ट कंपनी’ ने सोमवार को घोषणा की कि विमानन कंपनियों से हर उस यात्री के आने पर भी समान जुर्माना वसूला जाएगा, जिसने कोटोका अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा आने के लिए विमान में सवार होने से पहले स्वास्थ्य संबंधी घोषणा पत्र नहीं भरा होगा।

हवाई अड्डा प्राधिकरण ने घोषणा की कि हालांकि घाना के नागरिकों को अनिवार्यताएं पूरी किए बिना देश में प्रवेश की अनुमति होगी और उन्हें 14 दिन पृथक-वास में रहना होगा, लेकिन विदेशियों को प्रवेश देने से इनकार किया जा सकता है।

इससे एक दिन पहले घाना ने 18 साल से अधिक सभी यात्रियों के लिए पूर्ण टीकाकरण के साक्ष्य मुहैया कराना अनिवार्य कर दिया था। उसने कहा कि हालिया दो सप्ताह में देश में सामने आए संक्रमण के कुल मामलों में से 60 प्रतिशत मामले हवाई अड्डे पर पाए गए हैं।

महामारी की शुरुआत से अब तक घाना में 1,32,000 लोग संक्रमित पाए गए हैं और 1,243 लोगों की मौत हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला