लाइव न्यूज़ :

टीका लगवाएं या कोविड को झेलें : स्वास्थ्य मंत्री ने जर्मनी के नागरिकों से कहा

By भाषा | Updated: November 22, 2021 18:40 IST

Open in App

बर्लिन, 22 नवंबर (एपी) जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों का अर्थ है कि देश में टीका नहीं लगवाने वाले लगभग सभी लोगों को इस साल सर्दियों के अंत तक कोविड-19 होगा और उनमें से कुछ की मौत भी हो सकती है।

देश में सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में जर्मनी में कोरोना वायरस संक्रमण के 30,000 से ज्यादा नये मामले सामने आए हैं और यह पिछले सप्ताह आए नये मामलों के मुकाबले करीब 50 प्रतिशत ज्यादा है। आशंका है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या इस सप्ताह 1,00,000 को पार कर जाएगी।

अस्पतालों ने चेतावनी दी है कि आईसीयू की क्षमता लगभग पूरी हो चुकी है और कुछ मरीजों को दूसरे क्लीनिकों में भी भेजना पड़ रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री जेन्स स्पाह्न ने जर्मनी के नागरिकों से अनुरोध किया कि वे टीकाकरण कराएं, अगर उन्होंने टीके की पहली डोज छह महीने पहले ली है तो वे बूस्टर डोज लें, ताकि गंभीर बीमारी का खतरा दूर हो सके।

स्वास्थ्य मंत्री ने बर्लिन में पत्रकारों से कहा, ‘‘इस साल सर्दियों के अंत तक जर्मनी में स्थिति यह होगी कि या तो व्यक्ति ने टीका लगवाया होगा, या वह कोविड-19 से मुक्त हो चुका होगा या फिर उसकी मौत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक