लाइव न्यूज़ :

समय देखकर लगवाएं टीका, असर होगा ज्यादा

By भाषा | Updated: June 6, 2021 11:03 IST

Open in App

(एनी कर्टिस, आरसीएसआई मेडिसिन एंड हेल्थ साइंसेज विश्वविद्यालय)

डबलिन (आयरलैंड), छह जून (द कन्वरसेशन) जब कोई सूक्ष्मजीव - जैसे बैक्टीरिया या वायरस - हमें संक्रमित करते हैं, तो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली हरकत में आ जाती है। यह संक्रमणों को समझने और खत्म करने तथा उनसे होने वाले किसी भी नुकसान को दूर करने के लिए अत्यधिक प्रशिक्षित होती है।

वैसे आम तौर पर यह माना जाता है कि हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली हर वक्त एक ही तरह से काम करती है, फिर चाहे संक्रमण दिन के समय हो या रात में, लेकिन आधी सदी से अधिक समय से चल रहे शोध से पता चलता है कि हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली दरअसल दिन और रात में अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया देती है। इसका कारण हमारे शरीर की प्राकृतिक घड़ी अर्थात बॉडी क्लॉक है। हमारी प्रतिरक्षा कोशिकाओं सहित शरीर की प्रत्येक कोशिका बता सकती है कि यह दिन का कौन सा समय है।

हमारी बॉडी क्लॉक हमें जीवित रहने में मदद करने के लिए लाखों वर्षों में विकसित हुई है। शरीर की प्रत्येक कोशिका में प्रोटीन का एक संग्रह होता है जो उनके स्तर के आधार पर समय का संकेत देता है। यह जानना कि दिन है या रात का मतलब है कि हमारा शरीर अपने कार्यों और व्यवहारों (जैसे कि जब हम खाना चाहते हैं) को सही समय पर समायोजित कर सकता है।

कोशिकाओं के कार्य करने के तरीके में 24 घंटे की लय (जिसे सर्कैडियन रिदम भी कहा जाता है) उत्पन्न करके हमारे शरीर की घड़ी ऐसा करती है। उदाहरण के लिए, हमारी बॉडी क्लॉक यह सुनिश्चित करती है कि रात होते ही हम केवल मेलाटोनिन का उत्पादन करें, क्योंकि यह रसायन हमें थका देता है - यह संकेत देता है कि यह सोने का समय है।

हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली कई अलग-अलग प्रकार की प्रतिरक्षा कोशिकाओं से बनी होती है जो संक्रमण या क्षति के सबूत की तलाश में लगातार शरीर में गश्त करती रहती हैं, लेकिन यह हमारे शरीर की घड़ी है जो यह निर्धारित करती है कि वे कोशिकाएं दिन के विशेष समय पर कहां स्थित हैं।

मोटे तौर पर कहें तो, हमारी प्रतिरक्षा कोशिकाएं दिन के दौरान ऊतकों में चली जाती हैं और फिर रात में पूरे शरीर में फैल जाती हैं। प्रतिरक्षा कोशिकाओं की यह सर्कैडियन लय शायद इसलिए विकसित हुई होगी ताकि जिस समय में हमारे संक्रमित होने की अधिक संभावना हो, प्रतिरक्षा कोशिकाएं हमले के लिए सीधे ऊतकों में स्थित हों।

हमारी प्रतिरक्षा कोशिकाएं रात में शरीर में चारों ओर घूमती हैं और हमारे लिम्फ नोड्स पर रुक जाती हैं। यहां वे किसी भी संक्रमण सहित दिन के समय जो कुछ भी हुआ था, उसकी स्मृति का निर्माण करती हैं। इससे यह सुनिश्चित होता है कि अगली बार संक्रमण का सामना होने पर वह बेहतर प्रतिक्रिया दे सकें।

हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली पर बॉडी क्लॉक के नियंत्रण को देखते हुए, इस बात को जानकर शायद ही कोई हैरान हो कि कुछ शोधों से पता चला है कि किसी वायरस - जैसे कि इन्फ्लूएंजा या हेपेटाइटिस - से हमारे संक्रमित होने का समय ही यह तय कर सकता है कि हम उससे कितने बीमार होंगे। संबद्ध वायरस के आधार पर सटीक समय भिन्न हो सकता है।

अन्य शोधों से यह भी पता चला है कि दवाएं लेने के समय से उनका प्रभाव निर्धारित होता है-लेकिन यहां भी यह संबद्ध दवा पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए, चूंकि हम सोते समय कोलेस्ट्रॉल बनाते हैं, इसलिए सोने से ठीक पहले कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली दवा लेने से सबसे अधिक लाभ मिलता है। यह भी दिखाया गया है कि दिन का समय कुछ प्रकार की प्रतिरक्षा कोशिकाओं के असर को प्रभावित करता है।

बॉडी क्लॉक और टीके

इस बात को प्रमाणित करने के लिए भी पर्याप्त प्रमाण हैं कि वे टीके - जो एक विशेष रोग के वायरस के खिलाफ प्रतिरक्षा ‘‘स्मृति’’ बनाते हैं - हमारे शरीर की घड़ी, और दिन के उस समय से प्रभावित होते हैं जब एक टीका लगाया जाता है।

उदाहरण के लिए, 2016 में 65 वर्ष और उससे अधिक उम्र के 250 से अधिक वयस्कों के औचक परीक्षण से पता चला कि जिन्हें सुबह (नौ बजे से 11 बजे के बीच) में इन्फ्लूएंजा का टीका लगाया गया था, उनके शरीर में दोपहर बाद टीकाकरण (अपराह्न तीन से शाम पांच बजे के बीच) कराने वालों की तुलना में अधिक एंटीबॉडी प्रतिक्रिया हुई।

अभी हाल ही में, 25 वर्ष की आयु के आसपास के जिन लोगों को बीसीजी (तपेदिक) के टीके से सुबह आठ से नौ बजे के बीच प्रतिरक्षित किया गया था, उनमें दोपहर 12 से 1 बजे के बीच टीकाकरण कराने वालों की तुलना में अधिक प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया हुई। तो कुछ टीकों के लिए, इस बात के प्रमाण हैं कि सुबह का टीकाकरण अधिक मजबूत प्रतिक्रिया प्रदान कर सकता है।

सुबह टीकों के प्रति बेहतर प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया दिखने का एक कारण यह हो सकता है कि हमारे शरीर की घड़ी हमारी नींद को नियंत्रित करती है। वास्तव में, अध्ययनों से पता चला है कि हेपेटाइटिस ए के टीकाकरण के बाद पर्याप्त नींद लेने से टीके से संबद्ध विशिष्ट प्रतिरक्षा कोशिकाओं की संख्या में वृद्धि होती है, जो प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया में सुधार करती है।

यह अभी भी पूरी तरह से समझ में नहीं आया है कि नींद से टीके की प्रतिक्रिया में सुधार क्यों होता है, लेकिन यह इस वजह से हो सकता है कि हमारे शरीर की घड़ी नींद के दौरान प्रतिरक्षा कोशिका के कार्य और स्थान को सीधे तौर पर नियंत्रित करती है। इसलिए, उदाहरण के लिए, जब हम सो रहे होते हैं तो यह प्रतिरक्षा कोशिकाओं को हमारे लिम्फ नोड्स में भेजता है, यह जानने के लिए कि दिन के दौरान कौन से संक्रमण का सामना करना पड़ा था, और उसकी ‘‘स्मृति’’ बनाने के लिए।

बेशक यह सवाल उठाता है कि यह सब मौजूदा महामारी और दुनिया भर में टीकाकरण कार्यक्रमों से कैसे संबंधित हो सकता है। हमारी प्रतिरक्षा बॉडी क्लॉक कैसे काम करती है, यह इस मामले में महत्वपूर्ण हो सकता है कि क्या हम कोविड-19 विकसित करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि जो रिसेप्टर कोविड वायरस, सार्स-कोव-2 को हमारी कोशिकाओं में प्रवेश करने की अनुमति देता है, वह हमारे शरीर की घड़ी के नियंत्रण में होता है।

इसका मतलब यह हो सकता है कि हमें दिन के निश्चित समय पर कोविड-19 होने की अधिक संभावना है, लेकिन यह निर्धारित करने के लिए और शोध की आवश्यकता होगी ।

हालांकि इस सवाल का जवाब मिलना अभी बाकी है कि जिस समय हम कोविड-19 का टीका लगवाते हैं वह खास समय बीमारी के खिलाफ हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करता है।

कई कोविड-19 टीकों की उच्च प्रभावशीलता (फाइजर और मॉर्डना दोनों ही 90% से अधिक प्रभावशाली बताई जाती हैं) और जिस तात्कालिकता के साथ हमें टीकाकरण की आवश्यकता है, उसे देखते हुए लोगों को दिन के किसी भी समय टीकाकरण कराना चाहिए।

लेकिन वर्तमान और भविष्य के ऐसे टीके जिनकी इतनी अधिक प्रभावकारिता दर नहीं है - जैसे कि फ्लू का टीका - या यदि उनका उपयोग खराब प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया वाले लोगों (जैसे कि वृद्धों) में किया जाता है, तो अधिक सटीक ‘‘समयबद्ध’’ दृष्टिकोण अपनाने से अधिक रोग प्रतिरोधक क्षमता सुनिश्चित की जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना