लाइव न्यूज़ :

तालिबान सरकार की घोषणा पर जर्मनी की संशयपूर्ण प्रतिक्रिया

By भाषा | Updated: September 8, 2021 19:52 IST

Open in App

बर्लिन, आठ सितंबर (एपी) जर्मनी के विदेश मंत्री ने अफगानिस्तान के लिए अंतरिम सरकार की घोषणा पर संशयपूर्ण तरीके से प्रतिक्रिया दी।

तालिबान ने मंगलवार को अंतरिम सरकार की घोषणा की जिसमें सारे पुरुष हैं। मंत्रिमंडल में 1990 के दशक के कट्टरपंथी शासन तथा अमेरिका नीत सैन्य गठबंधन के विरूद्ध 20 साल तक की लड़ाई से जुड़े नेताओं की भरमार है। जर्मनी ने भी इस सैन्य गठबंधन के लिए बड़ी संख्या में सैनिक भेजे थे।

जर्मन विदेश मंत्री हीको मास ने एक बयान में कहा कि उनका देश संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से मानवीय सहायता देने को तैयार है और वह तालिबान के साथ अफगानिस्तान से पूर्व कर्मियों एवं अन्य के सुरक्षित ढंग से वापसी को लेकर बातचीत जारी रखेगा।

उन्होंने कहा कि इससे अधिक कोई भी प्रतिबद्धता तालिबान के आचरण पर निर्भर करेगी।

मास ने कहा, ‘‘ अन्य समूहों की भागीदारी के बगैर अंतरिम सरकार की घोषणा एवं काबुल में महिला प्रदर्शनकारियों एवं पत्रकारों पर हुई हिंसा ऐसे संकेत नहीं हैं जो हमें उसके बारे में आशावान बनाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा