जर्मनी का बचाव पोत भूमध्य सागर में फंसा, 800 प्रवासी हैं सवार

By भाषा | Updated: November 6, 2021 22:17 IST2021-11-06T22:17:07+5:302021-11-06T22:17:07+5:30

Germany's rescue ship stranded in the Mediterranean Sea, 800 migrants are on board | जर्मनी का बचाव पोत भूमध्य सागर में फंसा, 800 प्रवासी हैं सवार

जर्मनी का बचाव पोत भूमध्य सागर में फंसा, 800 प्रवासी हैं सवार

मिलान, छह नवंबर (एपी) तट पर आने के लिए मंजूरी के इंतजार में भूमध्य सागर में फंसे एक बचाव पोत पर सवार 800 प्रवासियों के लिए शनिवार को भोजन और कंबल पहुंचाए गए।

जर्मनी का बचाव पोत सी-आई4 बृहस्पतिवार को दक्षिणी इटली के द्वीप लैम्पेडुसा के लिए रवना हुआ था। उसने एक डूबती नौका से 400 प्रवासियों को बचाया था जिससे इस पोत पर सवार लोगों की संख्या दोगुनी हो गई।

यह पोत द्वीप से कुछ ही घंटे की दूरी पर था जब सी-आई4 के अधिकारियों ने कहा कि इटली ने पोत को अभी तक बंदरगाह पर आने की मंजूरी नहीं दी है। अधिकारियों ने बताया कि पोत पर सवार आधे लोग नाबालिग हैं जिनमें दस साल से कम उम्र के बच्चों के अलावा पांच गर्भवती महिलाएं शामिल हैं।

पोत तक सामान की आपूर्ति जर्मनी की दानदाता संस्था मिशन लाइफलाइन ने की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Germany's rescue ship stranded in the Mediterranean Sea, 800 migrants are on board

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे