लाइव न्यूज़ :

जर्मनी के सांसद चुनाव बाद की परिस्थितियों पर विचार विमर्श के लिए करेंगे बैठक

By भाषा | Updated: September 28, 2021 17:09 IST

Open in App

बर्लिन, 28 सितंबर (एपी) जर्मनी के नवनिर्वाचित सांसद मंगलवार को पहली बैठक करने जा रहे हैं,जिसमें वे साथ मिल कर सरकार बनाने की प्रक्रिया पर विचार विमर्श करेंगे।

रविवार को हुए संसदीय चुनाव में जीत हासिल करने वाली मध्यमार्गी वामपंथी सोशल डेमोक्रैट पार्टी ने नयी सरकार के लिए बातचीत जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई। वहीं जर्मनी की निवर्तमान चांसलर एंजेला मर्केल के यूनियन ब्लॉक के कई दिग्गजों ने चुनाव में हार का सामना करने वाले आर्मिन लाश्चेट की ओर से नए प्रशासन की अगुवाई के प्रयास पर प्रश्न उठाए हैं।

देश के वर्तमान हालात में चूंकि कोई भी बड़ी पार्टी ‘‘महागठबंधन’’ दोबारा नहीं बनाना चाहती, ऐसे में तीसरे और चौथे नंबर की पार्टी ‘ग्रीन्स’’ और ‘फ्री डेमोक्रेट्स’के पास संसदीय बहुमत की चाबी नजर आ रही है।

इन दलों के नेता भी इस सप्ताह मुलाकात करने वाले हैं और सरकार बनाने की परिस्थितियों पर विचार विमर्श करेंगे।

गौरतलब है कि निवर्तमान जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल की पार्टी को मात देने वाली पार्टी ने सोमवार को गठबंधन सरकार को लेकर त्वरित समझौते पर जोर दिया। पार्टी ने अपना यह रुख इस चिंता के बीच स्पष्ट किया है कि चुनाव में किसी एक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के कारण यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश में हफ्तों तक अनिश्चितता बनी रह सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब