लाइव न्यूज़ :

जर्मनी में बाढ़ के कारण रेलवे को हुआ 1.5 अरब डॉलर का नुकसान

By भाषा | Updated: July 23, 2021 21:19 IST

Open in App

बर्लिन, 23 जुलाई (एपी) जर्मनी के राष्ट्रीय रेलवे संचालक ने शुक्रवार को कहा कि उसके अनुमान मुताबिक, पिछले सप्ताह आई भीषण बाढ़ से उसके नेटवर्क को 1.3 अरब यूरो (1.5 अरब अमेरिकी डॉलर) का नुकसान हुआ है।

पश्चिमी जर्मनी और पूर्वी बेल्जियम में आई भीषण बाढ़ से हुए नुकसान का अधिकारी अभी भी आकलन कर रहे हैं। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने इस सप्ताह कहा कि बाढ़ के कारण संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है, जिसको ठीक करने में काफी समय लगेगा।

गौरतलब है कि बाढ़ के कारण जर्मनी में कम से कम 180 लोगों की मौत हुई है जबकि बेल्जियम में इसके कारण 31 लोगों की जान गयी।

जर्मनी के रेलवे संचालक डॉयचे बान ने कहा कि बाढ़ के कारण 50 से अधिक पुल, 180 लेवल क्रॉसिंग, लगभग 40 सिग्नल बॉक्स, 1,000 से अधिक इलेक्ट्रिक और सिग्नल मास्ट, ऊर्जा और प्रकाश प्रणालियां और स्टेशन लिफ्ट क्षतिग्रस्त हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना