लाइव न्यूज़ :

जर्मनी ने टीका नहीं लगवाने वाले लोगों को पाबंदियों का सामना करने की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: July 25, 2021 16:54 IST

Open in App

बर्लिन, 25 जुलाई (एपी) जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के चीफ ऑफ स्टाफ हेल्गे ब्राउन ने कहा कि अगर आगामी महीनों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं तो टीका न लगवाने वाले लोगों के लिए पाबंदियां अनिवार्य हो सकती है।

ब्राउन ने अखबार ‘बिल्ड एम सोनटैग’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि जर्मनी में कोरोना वायरस के संबंध में और कोई लॉकडाउन नहीं लगेगा।

उन्होंने कहा कि टीका न लगवाने वाले लोगों को रेस्त्रां, सिनेमाघरों और स्टेडियमों में प्रवेश करने से रोका जा सकता है क्योंकि उनके रहने से संक्रमण का खतरा बहुत अधिक होगा। उन्होंने कहा कि टीका लगवाना गंभीर बीमारी से रक्षा के लिए महत्वपूर्ण है और टीका लगवा चुके लोगों के पास निश्चित तौर पर टीका नहीं लगवाने वाले लोगों के मुकाबले अधिक आजादी होगी।

ब्राउन ने कहा कि ऐसी नीतियां कानूनी होगी क्योंकि देश पर अपने नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा करने की जिम्मेदारी है।

जर्मनी में टीकाकरण की प्रक्रिया हाल के हफ्तों में धीमी हो गयी है जिससे यह चर्चा शुरू हो गयी है कि उन लोगों को टीका लगवाने के लिए कैसे प्रेरित किया जाए जिन्होंने अभी तक टीके नहीं लगवाए हैं। जर्मनी की 60 प्रतिशत से अधिक आबादी ने टीके की कम से कम एक खुराक ले ली है जबकि 49 प्रतिशत आबादी ने दोनों खुराक ले ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा