लाइव न्यूज़ :

टीका पेटेंट छूट प्रस्ताव का जर्मनी अब भी कर रहा विरोध

By भाषा | Updated: June 10, 2021 20:15 IST

Open in App

बर्लिन, 10 जून (एपी) जर्मनी कोविड-19 रोधी टीकों से संबंधित पेटेंट छूट प्रस्ताव का अब भी विरोध कर रहा है।

कई विकसित देश पेटेंट छूट संबंधी प्रस्ताव पर झिझक या इसके खिलाफ विचार रखते हैं, लेकिन पिछले महीने यह तब चर्चा का केंद्र बिंदु बन गया जब अमेरिका के बाइडन प्रशासन ने प्रस्ताव के प्रति समर्थन की घोषणा की।

जर्मनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें नहीं लगता कि छूट मददगार होगी या यह कोई वास्तविक समस्या है, और इस बारे में कुछ भी नहीं बदला है।’’

अधिकारी ने कहा कि जिनेवा में विश्व व्यापार संगठन के साथ बात चल रही है और वे ‘‘प्रणाली के भीतर सुधार प्राप्त कर सकते हैं।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या जर्मनी गरीब देशों को और अधिक टीके उपलबध कराने की घोषणा की योजना रखता है क्योंकि अमेरिका विश्व को 50 करोड़ टीके दान करने की घोषणा कर चुका है, अधिकारी ने कहा कि जर्मनी टीके साझा करने, कोवैक्स कार्यक्रम के माध्यम से खरीद के वित्तपोषण और निर्यात जैसे तीन मोर्चों पर ‘‘काफी कुछ’’ कर चुका है।

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने पिछले महीने कहा था कि उनका देश इस साल के अंत तक गरीब देशों को तीन करोड़ टीके दान करने को तैयार है जो यूरोपीय संघ द्वारा दान किए जाने वाले 10 करोड़ टीकों का हिस्सा होगा।

टीके दान में देने का काम कब शुरू होगा, जर्मनी ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना