लाइव न्यूज़ :

जर्मनीः बावरिया में हाईस्पीड ट्रेन में चाकू से हमला, 3 घायल, 200 से 300 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 6, 2021 19:37 IST

जर्मनी की हाई-स्पीड ICE ट्रेनों में से एक है। पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और कई लोग घायल हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय समयानुसार शनिवार सुबह करीब नौ बजे हमले की सूचना मिली।हमलावर या संभावित उद्देश्यों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

नई दिल्लीः जर्मनी में शनिवार को एक हाई स्पीड ट्रेन में चाकू से किए गए हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रेड क्रॉस ने यह जानकारी दी। इससे पहले पुलिस ने कहा था कि कई लोग घायल हुए हैं। लेकिन उसने घायलों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी।

पुलिस के अनुसार, वह ट्रेन अभी सेबर्सडॉर्फ स्टेशन पर खड़ी है, जहां यह घटना हुयी। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। रेड क्रॉस के एक स्थानीय प्रवक्ता ने बताया कि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि ट्रेन से 200 से 300 लोगों को सुरक्षित निकाला गया और उन्हें पास में ही ठहराया गया है। स्थानीय पुलिस ने एपी को बताया कि उन्हें स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे हमले के बारे में फोन पर जानकारी मिली।

अधिकारियों के अनुसार, हाईस्पीड ट्रेन में जब हमला हुआ, उस वक्त वह रेगेन्सबर्ग और न्यूरमबर्ग शहर के बीच थी। जर्मन गृह मंत्री होर्स्ट सीहोफर ने कहा कि इस "भयानक" हमले की पृष्ठभूमि "अभी स्पष्ट नहीं है" और इसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बर्लिन के दक्षिण में करीब 473 किलोमीटर (294 मील) की दूरी पर स्थित नगरपालिका सेबर्सडॉर्फ में लोगों को "गंभीर खतरा" नहीं है।

उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि जो लोग घायल हुए हैं और जिन्होंने इसे देखा है, वे जल्दी ही इससे उबर जाएंगे।" जर्मन रेलवे नेटवर्क के एक प्रवक्ता ने बताया कि वह ट्रेन अभी सेबर्सडॉर्फ स्टेशन पर खड़ी है और उस स्टेशन को करीब नौ बजे से ही बंद कर दिया गया है। पुलिस के अधिकारी सेबर्सडॉर्फ स्टेशन पर मौजूद हैं और मामले में आगे जांच की जा रही है।

टॅग्स :जर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

कारोबारऔद्योगिक एआई की नई राह दिखा रहा जर्मनी

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

कारोबारIndia-EU FTA: मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी, वाइन और दवाइयां, भारत-यूरोपीय संघ समझौते के बाद क्या सस्ता होगा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा