लाइव न्यूज़ :

जर्मनी में नौ महीनों में कोरोना वायरस के सबसे कम मामले सामने आए

By भाषा | Updated: June 14, 2021 13:49 IST

Open in App

बर्लिन, 14 जून (एपी) जर्मनी में कोरोना वायरस के नौ महीनों में सबसे कम दैनिक मामले दर्ज किए गए हैं और अधिकारी मास्क लगाने के नियम में ढिलाई देने की संभावना पर विचार कर रहे हैं।

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, रॉबर्ट कोच इंस्ट्टीयूट ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 549 मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले साल 21 सितंबर के बाद यह पहली बार है कि नए मरीजों की संख्या एक हजार से कम है। सप्ताहांत पर मामले अपेक्षाकृत रूप से कम होने की वजह कम जांच होना है।

जर्मनी में महामारी की शुरुआत से अबतक कुल 37 लाख मामले आ चुके हैं। 10 और संक्रमितों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 89,844 पहुंच गया है।

हाल के हफ्तों में संक्रमण के आंकड़े तेजी से कम हुए हैं और मास्क लगाने के नियमों के भविष्य को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री जेन्स स्पैन ने एक अखबार को बताया कि इस बारे में क्रमिक दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए और खुली जगहों पर मास्क लगाने के नियम को पहले हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन बंद क्षेत्रों में मास्क लगाने के नियम को धीरे-धीरे हटाया जाएगा जहां संक्रमण दर कम है और टीकाकरण दर अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला