लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से मरने वालों की संख्या में वृद्धि होने के मद्देनजर सख्त लॉकडाउन जारी रखने वाला है जर्मनी

By भाषा | Updated: January 5, 2021 17:31 IST

Open in App

बर्लिन, पांच जनवरी (एपी) जर्मनी के रोग नियंत्रण केन्द्र द्वारा मंगलवार को देश में कोविड-19 से 944 से ज्यादा लोगों की मौत होने की पुष्टि किए जाने के बाद ये अटकलें तेज हो गई हैं कि चांसलर एंजेला मर्केल और देश के 16 प्रांतों के गवर्नर लॉकडाउन को जनवरी के अंत तक के लिए बढ़ा सकते हैं।

जर्मनी में फिलहाल लागू लॉकडाउन 16 दिसंबर से प्रभावी हुआ था। इससे पहले नवंबर से आंशिक लॉकडाउन लागू था लेकिन उससे महामारी को फैलने से रोकने में कोई लाभ नहीं हुआ। आंशिक लॉकडाउन 10 जनवरी तक लागू रहना था, लेकिन उसे बीच में ही बदल दिया गया।

मर्केल की मंगलवार को प्रांतों के गवर्नरों के साथ बैठक है और उसमें तय होगा कि लॉकडाउन कब तक जारी रखा जाए और स्कूलों को किस हद तक खोला जाए। इसके अलावा बैठक के एजेंडा में चरणबद्ध टीकाकरण योजना की हो रही तीखी आलोचना पर चर्चा भी शामिल है।

जर्मनी सहित यूरोपीय संघ के 28 सदस्य देशों में टीकरकरण एक सप्ताह पहले शुरू हो चुका है। रॉबर्ट कोश इंस्टीट्यूट ने बताया कि 8.3 करोड़ की आबादी वाले जर्मनी में सोमवार तक करीब 2,65,000 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

फाइजर-बायोएनटेक टीके को मंजूरी देने में बहुत ज्यादा एहतियात बरतने को लेकर ना सिर्फ विपक्ष बल्कि सत्तरूढ़ गठबंधन के कुछ लोग भी सरकार की आलोचना कर रहे हैं। यूरोपीय संघ ने अभी तक सिर्फ इसी टीके के उपयोग की मंजूरी दी है। यूरोपीय संघ मॉडेरना के टीके पर भी विचार कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला