लाइव न्यूज़ :

जर्मनी: आईएस के सदस्य इमाम को साढ़े दस साल की सजा

By भाषा | Updated: February 24, 2021 17:42 IST

Open in App

बर्लिन, 24 फरवरी (एपी) जर्मनी में एक चरमपंथी मस्जिद के एक पूर्व इमाम को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का सदस्य होने का बुधवार को दोषी करार दिया गया और साढ़े दस साल जेल की सजा सुनाई गई।

डीपीए समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार, उत्तरी जर्मनी के सेले में एक अदालत ने अहमद अब्दुल अजीज अब्दुल्ला ए. उर्फ अबू वाला को सजा सुनाई।

अदालत ने पाया कि अबू वाला और उसका गिरोह उत्तरी और पश्चिमी जर्मनी में युवाओं को कट्टरपंथी बनाता था और आईएस के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में भेजता था।

अबू वाला 37 वर्षीय इराकी नागरिक है और उस पर सितंबर 2017 से मामला चल रहा था।

वह हिल्डशाइम शहर में एक चरमपंथी मस्जिद का इमाम था और जर्मनी में अन्य जगहों पर “इस्लाम सम्मेलन” आयोजित कराता था।

जर्मन अधिकारियों ने मस्जिद का संचालन करने वाले संगठन पर मार्च 2017 में प्रतिबंध लगा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना