लाइव न्यूज़ :

जर्मनी: आईएस के सदस्य इमाम और अन्य को जेल की सजा

By भाषा | Updated: February 24, 2021 18:10 IST

Open in App

बर्लिन, 24 फरवरी (एपी) जर्मनी में एक चरमपंथी मस्जिद के पूर्व इमाम को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का सदस्य होने का बुधवार को दोषी करार दिया गया और साढ़े दस साल जेल की सजा सुनाई गई।

डीपीए समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार, उत्तरी जर्मनी के सेले में एक अदालत ने अहमद अब्दुल अजीज अब्दुल्ला ए. उर्फ अबू वाला को सजा सुनाई।

अदालत ने पाया कि अबू वाला और उसका गिरोह उत्तरी और पश्चिमी जर्मनी में युवाओं को कट्टरपंथी बनाता था और आईएस के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में भेजता था।

अदालत ने तीन सह आरोपियों को आईएस का सदस्य होने और अन्य अपराधों में संलिप्तता के लिए चार साल और दो सप्ताह से लेकर आठ साल तक की सजा सुनाई है।

अबू वाला 37 वर्षीय इराकी नागरिक है और उस पर सितंबर 2017 से मामला चल रहा था।

वह हिल्डशाइम शहर में एक चरमपंथी मस्जिद का इमाम था और जर्मनी में अन्य जगहों पर “इस्लाम सम्मेलन” आयोजित कराता था।

जर्मन अधिकारियों ने मस्जिद का संचालन करने वाले संगठन पर मार्च 2017 में प्रतिबंध लगा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला