लाइव न्यूज़ :

जर्मनी ने अफगानिस्तान से निकासी अभियान का नेतृत्व करने वाले कमांडर को सम्मानित किया

By भाषा | Updated: September 17, 2021 17:23 IST

Open in App

बर्लिन, 17 सितंबर (एपी) जर्मनी के राष्ट्रपति ने तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में फंसे जर्मन नागरिकों को वहां से विमान से स्वदेश लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कमांडर को देश के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया है।

राष्ट्रपति फ्रेंक वाल्टर स्टीनमेयर ने काबुल से निकासी अभियान का नेतृत्व करने वाले ब्रिगेडियर जनरल जेंस आर्ल्ट के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के इतिहास में यह असाधारण अभियान था।

जर्मनी की सेना ने पिछले महीने अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद काबुल से 45 देशों के 5300 से ज्यादा नागरिकों को निकाला। इस तहत वैश्विक अभियान में 1,20,000 से ज्यादा लोग विमान के जरिए अफगानिस्तान से निकाले गए।

स्टीनमेयर ने कहा कि विभिन्न चुनौतियों के बावजूद आर्ल्ट 500 से ज्यादा अपने सैनिकों को सुरक्षित वतन लाने में कामयाब रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?