लाइव न्यूज़ :

जर्मनी बाढ़: अधिकारी कर रहे हैं अपनी तैयारियों का बचाव

By भाषा | Updated: July 19, 2021 15:52 IST

Open in App

बर्लिन, 19 जुलाई (एपी) जर्मनी के शीर्ष अधिकारी देश में आई भीषण बाढ़ से निपटने के लिए की गयी तैयारियों का बचाव कर रहे हैं और उनका कहना है कि इस आपदा से भविष्य के लिए सबक सीखने की जरुरत है।

पश्चिमी जर्मनी, पूर्वी बेल्जियम और नीदरलैंड में सोमवार को बाढ़ का पानी उतरने के बाद बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।

पिछले सप्ताह के दौरान जर्मनी के अलावा पश्चिमी यूरोप के अन्य हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाया गया था, लेकिन इस चेतावनी को अधिकारियों और आम लोगों ने नजरअंदाज किया। भारी बारिश के कारण छोटी नदियों का जल स्तर बढ़ गया और देश को भीषण बाढ़ का कहर झेलना पड़ा।

जर्मनी समेत पश्चिमी यूरोप के अन्य हिस्सों में आई बाढ़ के कारण अब तक 180 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

जर्मनी की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख अर्मिन शूस्टर ने कहा कि यह एक-दूसरे पर आरोप लगाने का समय नहीं, बल्कि भविष्य में इस प्रकार की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयारियों में सुधार करने का समय है।

अर्मिन ने कहा कि बाढ़ की स्थिति ऐसी थी कि 30 मिनट पहले भी यह अंदाजा लगाना मुश्किल था कि कौन सा इलाका इससे कितना प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने विभिन्न ऐप और मीडिया के माध्यम से 150 चेतावनी जारी की थीं, लेकिन किस क्षेत्र में सायरन बजा अथवा नहीं इसकी जांच करनी होगी।

बाढ़ से सबसे बुरी तरह प्रभावित राइनलैंड-पैलेटिनेट प्रांत के अधिकारियों ने कहा कि वे बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार थे और नगर पालिकाओं को सतर्क कर दिया गया था और कार्रवाई की गई थी। अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिजली की समस्या भी एक चुनौती बनकर सामने आई है। कई इलाकों की बिजली एक साथ गुल हो गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?