लाइव न्यूज़ :

जर्मनी : कोविड संबंधी पांबदियों के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के आरोप में आठ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 27, 2021 17:45 IST

Open in App

बर्लिन, 27 दिसंबर (एपी) दक्षिण जर्मनी की पुलिस ने बताया कि कोरोना वायरस संबंधी पाबंदियों और टीकाकरण के खिलाफ रविवार को हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि बावरिया राज्य के श्वेनफ़र्ट शहर में रविवार शाम को प्रदर्शनकारियों के मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने मानव श्रृंखला बनाई थी और इस दौरान समूह ने आठ अधिकारियों को घूसा मारा। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

पुलिस ने बताया कि अवरोधक को तोड़ रहे प्रदर्शनकारियों में एक महिला भी शामिल थी जिसकी गोद में चार साल का बच्चा था और आंसू गैस के प्रभाव में आने पर बच्चे को चिकित्सा मुहैया कराई गई।

प्रदर्शनकारी कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए लगाई गई पाबंदी और टीकाकरण को अनिवार्य बनाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि अधिकारी पिछले सप्ताह घोषित पाबंदियों को लागू करने का प्रयास कर रहे हैं ताकि कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के प्रसार को नियंत्रित किया जा सके। देश के चार राज्यों ने सोमवार से नयी पाबंदी लगाई गई है जिनमें एक स्थान पर जमा होने वाले लोगों की अधिकतम सीमा 10 कर दी गई है। लेकिन इनमें 14 साल से कम उम्र के बच्चों को शामिल नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल