लाइव न्यूज़ :

जर्मनी में कोरोना वायरस का कहर, फरवरी के बाद एक दिन में सबसे अधिक मौत

By विनीत कुमार | Updated: December 9, 2021 12:53 IST

जर्मनी में कोरोना की चौथी लहर को लेकर आशंका है। पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में उछाल देखा गया है। वहीं फरवरी के बाद सबसे अधिक मौत भी एक दिन में दर्ज की गई।

Open in App

बर्लिन: कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट के दुनियाभर में खतरे के बीच जर्मनी में महामारी के चौथी लहर की आशंका बढ़ने लगी है। यहां तेजी से संक्रमण के मामले बढ़े हैं और फरवरी के बाद एक दिन में सबसे अधिक मौतें दर्ज की गई हैं।

जर्मनी में कोरोना संक्रमण के एक दिन में 69,601 नए मामले दर्ज किए गए। यह पिछले हफ्ते इसी दिन के मुकाबले 2415 अधिक है। वहीं 527 लोगों की मौत भी कोरोना की वजह से हो गई है। जर्मनी में 22 फरवरी के बाद एक दिन में कोरोना से ये सबसे अधिक मौत है। कोरोना की शुरुआत के बाद से जर्मनी में अब तक 104,047 लोगों की मौत हो चुकी है।

टीका नही लेने वालों के लिए तालाबंदी

जर्मनी ने पिछले हफ्ते बिना टीकाकरण वाले लोगों के लिए देशव्यापी तालाबंदी की घोषणा कर दी थी। इसके अनुसार उन्हें सभी आवश्यक चीजों जैसे कि सुपरमार्केट, राशन और दवाओं आदि के दुकान के अलावा कहीं भी जाने से रोक दिया गया था। वहीं, हाल में कोविड-19 से ठीक हुए और टीका ले चुके लोगों पर यह प्रतिबंध नहीं लागू किया गया।

जर्मनी में पिछले साल के आखिर के बाद आए इस कोरोना संक्रमण के उछाल के कारण अस्पतालों पर दबाव काफी बढ़ा है। डॉक्टरों और जानकारों के अनुसार अगर जल्द ही इस पर काबू नहीं पाया गया तो हालात और खराब हो सकते हैं।

ओमीक्रोन के खतरे से जर्मनी भी सहमा

पूरी दुनिया की तरह जर्मनी में भी कोराना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर चिंता है। हाल में दक्षिण अफ्रीका के शोधकर्ताओं ने कहा कि अगर कोई पहले कोरोना से संक्रमित हो चुका है और उसने वैक्सीन की पूरी डोज भी ले ली है, तो उसके लिए संक्रमण का खतरा कम है। हालांकि, शोध के बहुत शुरुआती नतीजे हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार हालात को देखते हुए पड़ोसी ऑस्ट्रिया की तरह वहां भी टीकाकरण को फरवरी से अनिवार्य करने पर विचार जारी है। ग्रीस ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि जनवरी के मध्य से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए टीके अनिवार्य होंगे। सरकार ने कहा कि ऐसा करने से इनकार करने वालों को हर महीने 100 यूरो (113 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना भरना पड़ेगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसजर्मनीओमीक्रोन (B.1.1.529)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

कारोबारऔद्योगिक एआई की नई राह दिखा रहा जर्मनी

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

कारोबारIndia-EU FTA: मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी, वाइन और दवाइयां, भारत-यूरोपीय संघ समझौते के बाद क्या सस्ता होगा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा