लाइव न्यूज़ :

बर्लिन की दीवार के निर्माण की शुरुआत होने की 60वीं वर्षगांठ मना रहा है जर्मनी

By भाषा | Updated: August 13, 2021 15:52 IST

Open in App

बर्लिन, 13 अगस्त (एपी) जर्मनी ने शुक्रवार को बर्लिन की दीवार बनने की शुरुआत होने की 60वीं वर्षगांठ मनाई। आज ही के दिन पूर्वी जर्मनी के अधिकारियों ने दीवार का निर्माण करना शुरू किया था। पश्चिम जर्मनी भागने की फिराक में यहां तीन दशकों से अधिक समय में करीब 140 लोग मारे गए।

जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टीनमियर ने 13 अगस्त 1961 से इसके निर्माण की शुरुआत को कम्युनिस्ट शासन के ‘‘खात्मे की शुरुआत’’ बताया था, जिसका दावा था कि दीवार का निर्माण देश को फासीवाद से बचाने के लिए किया गया था।

बर्लिन की दीवार 155 किलोमीटर (96 मील) लंबी थी जो 1989 तक पश्चिम बर्लिन के चारों तरफ खड़ी रही। पूर्वी जर्मनी के अधिकारी व्यापक प्रदर्शन के बाद अनिच्छा से इसे खोलने के लिए राजी हुए थे। एक वर्ष के अंदर ही पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी एक हो गए।

स्टीनमियर ने जर्मन नागरिकों से कहा कि उस समय की यादों को नहीं भुलाएं और उनसे अपील की कि लोकतंत्र में हिस्सा लें और अगले महीने राष्ट्रीय चुनाव में वोट करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात