लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन से निपटने के लिए जर्मनी ने नववर्ष पर पार्टी आयोजित करने पर लगाया प्रतिबंध

By भाषा | Updated: December 22, 2021 09:53 IST

Open in App

बर्लिन, 22 दिसंबर (एपी) जर्मनी ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन को फैलने से रोकने के लिए क्रिसमस के बाद नए प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की है।

जर्मनी ने कहा कि ये नए प्रतिबंध पूर्ण लॉकडाउन के समान नहीं होंगे, लेकिन टीकाकरण करा चुके लोगों के लिए भी सामाजिक मेल-जोल की मनाही होगी।

जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने मंगलवार शाम को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं उन लोगों के बारे में समझ सकता हूं जो कोरोना वायरस और उसके नए स्वरूपों के बारे में नहीं सुनना चाहते, लेकिन हम अगली लहर को नजरअंदाज नहीं कर सकते और न ही हमें ऐसा करना चाहिए।’’

नए प्रतिबंधों के तहत निजी समारोहों में 10 से अधिक लोगों का एकत्र होना मना होगा, देशभर में नाइटक्लब बंद हो जाएंगे और फुटबॉल मैच जैसे बड़े समारोह दर्शकों के बिना आयोजित होंगे। ये प्रतिबंध 28 दिसंबर से लागू होंगे, लेकिन राज्य इन्हें इससे पहले भी लागू कर सकते हैं।

शोल्ज ने कहा कि सरकार ने नए प्रतिबंध क्रिसमस के बाद लागू करने का इसलिए फैसला किया, क्योंकि क्रिसमस और ईस्टर जैसे पारिवारिक स्तर पर मनाए जाने वाले त्योहार ‘‘वैश्विक महामारी के बड़े वाहक साबित नहीं हुए हैं’’, लेकिन नव वर्ष समारोहों पर प्रतिबंध लगाना आवश्यक है, ताकि जर्मनी की स्वास्थ्य प्रणाली पर कोविड-19 के मामलों के कारण क्षमता से अधिक दबाव न पड़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?