लाइव न्यूज़ :

जर्मनी ने धुर दक्षिणपंथी, नाजी समर्थक समूह पर प्रतिबंध लगाया

By भाषा | Updated: December 1, 2020 19:02 IST

Open in App

(दूसरे पैरा में नाम में सुधार के साथ)

बर्लिन, एक दिसंबर (एपी) जर्मनी की सरकार ने एक धुर दक्षिणपंथी समूह पर प्रतिबंध लगा दिया जिसके बाद पुलिस ने तीन राज्यों में उसके अनेक सदस्यों के घरों पर छापे मारे। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए की खबर के अनुसार दक्षिणपंथी समूह वुल्फब्रिगेड 44 के 13 सदस्यों के घरों पर छापे मारकर समूह का धन और दक्षिणपंथी दुष्प्रचार सामग्री जब्त कर ली गयी।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता स्टीव आल्टर के अनुसार गृह मंत्री होर्स्ट सीहोफर ने कहा, ‘‘जो भी हमारे आजाद समाज के बुनियादी मूल्यों के खिलाफ लड़ेगा, उस पर हमारी सरकार कठोर कार्रवाई करेगी।’’

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार दक्षिणपंथी समूह का मकसद नाजी तानाशाही को पुन: स्थापित करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी