लाइव न्यूज़ :

जर्मनी और स्वीडन ने रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया

By भाषा | Updated: February 8, 2021 23:28 IST

Open in App

बर्लिन, आठ फरवरी (एपी) जर्मनी और स्वीडन ने सोमवार को अपने देश में एक-एक रूसी राजनयिक को ‘‘अवांछित शख्स’ घोषित कर दिया। पिछले सप्ताह रूस ने अपने यहां से कई यूरोपीय राजनयिकों के निष्कासन का फैसला किया था।

रूस ने स्वीडन, पोलैंड और जर्मनी के राजनयिकों पर जेल में बंद विपक्षी नेता एलेक्स नवलनी के समर्थन में निकाली गयी रैली में भाग लेने का आरोप लगाया था। नवलनी रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के प्रमुख राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हैं।

स्वीडन की विदेश मंत्री एन्न लिंडे ने ट्वीट किया, ‘‘ हमने रूसी राजदूत को सूचित किया है कि रूस में उनके दूतावास के एक व्यक्ति को स्वीडन छोड़ने को कहा गया है। यह बस अपना कर्तव्य निभा रहे स्वीडिश राजदूत के निष्कासन के अस्वीकार्य फैसले पर स्पष्ट प्रतिक्रिया है। ’’

जर्मनी के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूरोपीय राजननिकों के निष्कासन का रूस का निर्णय किसी तरह सही नहीं है और यह कि जर्मन दूतावास के कर्मी ‘‘मौके पर हो रहे घटनाक्रम से खुद को रूबरू रखने’’ से जुड़े राजनयिक संबंध के वियना संधि के तहत अपने अधिकारों के तहत ही काम कर रहे थे।

मंत्रालय ने कहा कि पोलैंड, स्वीडन एवं यूरोपीय संघ की राजनियक सेवा के साथ मिलकर यह निर्णय लिया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पोलैंड ने भी ऐसा ही कदम उठाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी