लाइव न्यूज़ :

जर्मनी में दो जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 लोगों की मौत और कई घायल, हमलावर हुए फरार

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 20, 2020 08:19 IST

जर्मनी के हनाऊ शहर में दो जगह गोलीबारी हुई है, जिसमें कम से कम 8 लोग मारे गए। अज्ञात हमलावरों की संख्या काफी ज्यादा है। पहला हमला हनाऊ शहर के "मिडनाइट" बार पर हुआ और दूसरा एरीना बार बार में हुआ। 

Open in App
ठळक मुद्देजर्मन शहर हनाऊ में बुधवार की देर शाम शीश बार में गोलीबारी हुई है, जिसमें आठ लोगों के मारे जाने की खबर है। अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग करके फरार हो गए हैं।

जर्मनी के शहर हनाऊ में बुधवार की देर शाम शीश बार में गोलीबारी हुई है, जिसमें आठ लोगों के मारे जाने की खबर है और कई घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग करके फरार हो गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि हनाऊ शहर में दो जगह गोलीबारी हुई है, जिसमें कम से कम 8 लोग मारे गए। अज्ञात हमलावरों की संख्या काफी ज्यादा है। पहला हमला हनाऊ शहर के "मिडनाइट" बार पर हुआ और दूसरा एरीना बार बार में हुआ। 

पुलिस का कहना है कि पहली गोलीबारी में तीन लोग मारे गए और दूसरे में पांच, जबकि छह अन्य लोग घायल हुए हैं। हालांकि गोलीबारी के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और हमलावरों को पकड़ने की पूरी कोशिश में जुट गए हैं। 

बीते महीने भी दक्षिणी जर्मनी के शहर रोटएम सी में हुई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया था और माना जा रहा था कि उसके साथ कोई और हमलावर गोलीबारी में शामिल नहीं है।  पुलिस प्रवक्ता रुडोल्फ बेज़लमेयर ने बताया था कि संदिग्ध हमलावर जर्मन नागरिक है और एक या उससे अधिक पीड़ित एक दूसरे को जानते थे। कुछ पीड़ित एक ही परिवार के थे। रोटएम सी शहर म्यूनिख से 170 किलोमीटर दूर पश्चिमोत्तर में स्थित है। 

टॅग्स :जर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

कारोबारऔद्योगिक एआई की नई राह दिखा रहा जर्मनी

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

कारोबारIndia-EU FTA: मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी, वाइन और दवाइयां, भारत-यूरोपीय संघ समझौते के बाद क्या सस्ता होगा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला