लाइव न्यूज़ :

जर्मनी की पुलिस ने विएना में हमला करने वाले आईएस समर्थक से जुड़े लोगों के घरों पर छापे मारे

By भाषा | Updated: November 6, 2020 16:10 IST

Open in App

बर्लिन,छह नवंबर (एपी) जर्मनी की पुलिस ने विएना में इस सप्ताह घातक हमला करने वाले इस्लामिक स्टेट के एक समर्थक से जुड़े चार लोगों के घरों और उनके प्रतिष्ठानों पर छापे मारे हैं।

संघीय पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आतंकवाद निरोधी इकाई जीएसजी9 के सस्दयों तथा अधिकारियों ने ओस्नाब्रक, कासेल और पिनेबर्ग काउंटी में छापे मारे।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को हुई गोलीबारी के मामले में ये लोग फिलहाल संदिग्ध नहीं हैं, लेकिन इस बात के साक्ष्य हैं कि उनके हमलावर से संबंध हैं। इस हमले में चार लोग मारे गए थे और हमलावर भी मारा गया था।

ऑस्ट्रिया में अधिकारियों ने हमलावर की पहचान 20वर्षीय कुजतिम फेजुलाई के तौर पर की है। उसके पास ऑस्ट्रिया और उत्तर मेसिडोनिया की नागरिकता है। उसे पहले भी सीरिया में इस्लामिक स्टेट में शामिल होने का प्रयास करने का दोषी ठहराया गया था। सजा की अवधि पूरी होने से पहले उसे दिसंबर में रिहा कर दिया गया था।

इस बात की जांच की जा रही है कि ऑस्ट्रेलिया ने फेजुलाई पर नजर क्यों नहीं रखी जबकि स्लोवाकिया के अधिकारियों ने यह सूचना दी थी कि उसने जुलाई में एक दुकान से रायफल की गोलियां खरीदने की कोशिश की थी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल