लाइव न्यूज़ :

जर्मनी के दलों ने ओलाफ शोल्ज की नयी सरकार के लिए गठबंधन समझौते पर किए हस्ताक्षर

By भाषा | Updated: December 7, 2021 15:57 IST

Open in App

बर्लिन, सात दिसंबर (एपी) जर्मनी में लंबे समय से चांसलर एंजेला मर्केल की जगह लेने वाले ओलाफ शोल्ज के नाम को मंजूरी से एक दिन पहले देश के तीन दलों ने प्रगतिशील गठबंधन बनाने को लेकर मंगलवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

शोल्ज की मध्य वाम पार्टी ‘सोशल डेमोक्रेट्स’, पर्यावरण के मुद्दों को उठाने वाली पार्टी ‘ग्रीन्स’ और कारोबार समर्थक ‘फ्री डेमोक्रेट्स’ के बीच हुए समझौते को तीन पार्टियों के सदस्यों से हाल के दिनों में मजबूत समर्थन मिला। समझौते से शोल्ज के संसद में बुधवार को चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है क्योंकि तीनों दलों के पास ठोस बहुमत है। पहली बार सरकार बनाने के लिए तीनों दलों ने समझौता किया है। शोल्ज निवर्तमान वित्त मंत्री एवं वाइस चांसलर हैं।

गठबंधन समझौते का शीर्षक ‘‘वेंचर मोर प्रोग्रेस’’ है। तीनों दलों के नेताओं ने बर्लिन के फ्चुरियम संग्रहालय में समझौते पर हस्ताक्षर किए। नयी सरकार के लिए, खासकर ग्रीन्स पार्टी के लिए जलवायु परिवर्तन से निपटने को लेकर कदम उठाना शीर्ष प्राथमिकता है। अन्य प्राथमिकताओं में यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का आधुनिकीकरण और अधिक उदारवादी सामाजिक नीतियों की पेशकश करना शामिल है। इन सबसे ऊपर, सरकार को कोरोना वायरस संक्रमण की उच्च दर को कम करने के तत्काल कदम उठाने की जरूरत होगी।

‘फ्री डेमोक्रेट्स’ के नेता और भावी वित्त मंत्री क्रिश्‍चियन लिंडनेर ने कहा, ‘‘हमने कहा कि हम और अधिक प्रगति करना चाहते हैं और इस सप्ताह से हम प्रगति पर काम करना चाहते हैं। हमें कोई भ्रम नहीं है। हमें बड़ी चुनौतियों का सामना करना है।’’

जर्मनी में सितंबर में हुए चुनाव से पहले कई मुद्दों पर वैचारिक मतभेद रखने वाले तीन दलों के बीच समझौता अपेक्षाकृत जल्दी और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ है। जर्मनी की 16 साल से चांसलर मर्केल ने इस बार पद के लिए अपनी रूचि नहीं दिखाई। मर्केल का मध्य दक्षिणपंथी ‘यूनियन ब्लॉक’ चुनाव में हार के बाद विपक्ष की भूमिका में रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा