लाइव न्यूज़ :

जर्मनी के सांसदों ने कोरोना वायरस पाबंदियां लागू करने से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: April 21, 2021 21:29 IST

Open in App

बर्लिन, 21 अप्रैल (एपी) जर्मनी के सांसदों ने चांसलर एंजेला मर्केल की सरकार द्वारा उन इलाकों में पाबंदियां लगाने से संबंधित प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दे दी , जहां कोरोना वायरस संक्रमण बहुत से तेजी से फैल रहा है। इन पाबंदियों में रात्रि कर्फ्यू लगाना भी शामिल है।

इस प्रस्ताव में उन इलाकों में ''आपातकालीन पाबंदियां'' लगाने का प्रावधान है, जहां संक्रमण के अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

निचले सदन में इस प्रस्ताव के पक्ष में 342 सांसदों ने जबकि विरोध में 250 सांसदों ने मतदान किया। 64 सांसद अनुपस्थित रहे। वहीं उच्च सदन में बृहस्पतिवार को इस प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। इन पाबंदियों को जून के अंत तक जारी रखने का प्रस्ताव है।

इस प्रस्ताव के तहत रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। इसके अलावा भौतिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। मौजमस्ती और खेलों से संबंधित प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इसके अलावा कई दुकानें या तो बंद रहेंगी या फिर उन्हें पाबंदियों के साथ खोलने की अनुमति होगी।

ये पाबंदियां उन इलाकों में लागू होंगी, जहां हर सप्ताह 100,000 की आबादी में से 100 से अधिक लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। इसके अलावा स्कूली पढ़ाई भी ऑनलाइन माध्यमों से होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला