लाइव न्यूज़ :

पोप यौन उत्पीड़न के मामलों के चलते जर्मन बिशप क्षेत्र में भेजेंगे दूत

By भाषा | Updated: May 28, 2021 19:59 IST

Open in App

बर्लिन, 28 मई (एपी) पोप फ्रांसिस ने यौन उत्पीड़न के मामलों में चर्च के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई संभावित गलतियों की जांच के लिए अपने दूत जर्मन बिशप क्षेत्र भेजने का फैसला किया है।

बर्लिन स्थित पोप संबंधी दूत कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि फ्रांसिस ने ‘धर्म दूत दौरे’ के आदेश दिए हैं और जून के पूर्वार्ध में क्रमश: स्टॉकहोम तथा रॉटरडम के बिशपों-कार्डिनल एंडेर्स एबोरेलियस तथा जोहानेस वोन डेन हेंडे को जर्मन बिशप क्षेत्र भेजेंगे।

इसने कहा कि दोनों दूत आर्कबिशप क्षेत्र में पादरियों से संबंधित ‘‘जटिल स्थिति’’ तथा यौन उत्पीड़न के विगत मामलों में चर्च के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई संभावित गलतियों की जांच करेंगे।

मार्च में आई एक रिपोर्ट में ऐसे 75 मामलों का जिक्र किया गया था जिनमें ईसाई धर्म गुरुओं और चर्च के कर्मियों द्वारा किए गए कथित यौन उत्पीड़न के मामलों में उच्च स्तर के आठ अधिकारियों ने जांच, घटनाओं की सूचना और मुकदमे की मंजूरी देने संबंधी अपने कर्तव्य की अनदेखी की।

वर्ष 2018 में चर्च संबंधी एक रिपोर्ट में कहा गया था कि जर्मनी में 1946 से 2014 के बीच पादरियों और अन्य स्तर के धर्मगुरुओं ने कम से कम 3,677 लोगों का यौन उत्पीड़न किया। इनमें 50 प्रतिशत से ज्यादा पीड़ित उत्पीड़न के समय 13 साल या इससे कम आयु के थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?