लाइव न्यूज़ :

जर्मनी की वायुसेना का विमान ऑक्सीजन उपकरण लेकर भारत रवाना

By भाषा | Updated: May 5, 2021 17:22 IST

Open in App

बर्लिन, पांच मई (एपी) जर्मनी का एक सैन्य मालवाहक विमान मोबाइल ऑक्सीजन उत्पादन इकाई लेकर भारत के लिए रवाना हुआ है। इस विमान ने उत्तरी जर्मनी के एक हवाई अड्डे से उड़ान भरी है। भारत के अस्पताल कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से ऑक्सीजन की किल्लत का सामना कर रहे हैं।

विमान अबू धाबी में रुकेगा और इसके बृहस्पतिवार को भारत पहुंचने की उम्मीद है।

जर्मनी की वायुसेना के लेफ्टिनेंट जनरल इंगो गार्हत्ज़ ने जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए से बुधवार को कहा कि उन्हें गर्व है कि वे कोरोना वायरस के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में अहम योगदान दे रहे हैं।

कुछ दिन पहले 13 जर्मनों की एक टीम भारत पहुंची है और वे ऑक्सीजन इकाई को कैसे इस्तेमाल करना है इसका प्रशिक्षण भारत में रेड क्रॉस के स्थानीय सदस्यों को देंगे जिसके लिए वे दो सप्ताह तक भारत में ही रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!