लाइव न्यूज़ :

जॉर्ज फ्लॉयड के परिवार ने रैली निकाली

By भाषा | Updated: May 24, 2021 10:30 IST

Open in App

मिनियापोलिस (अमेरिका), 24 मई (एपी) अश्वेत अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड समेत पुलिस मुठभेड़ में मारे गए लोगों के परिजन, कार्यकर्ताओं और मिनियापोलिस के नागरिकों ने फ्लॉयड की बरसी पर रविवार को मार्च में हिस्सा लिया।

उत्तरी कैरोलीना में फ्लॉयड के जन्मस्थल फेयेटविले में एक गैर सरकारी संगठन ‘जॉर्ज फ्लॉयड मेमोरियल फाउंडेशन’ फ्लॉयड की पुण्यतिथि पर इस सप्ताहांत और अगले की सप्ताह की शुरुआत में कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

इन कार्यक्रमों के तहत रविवार को एक रैली और मार्च का आयोजन किया गया।

अश्वेत समुदायों के प्रति नस्ली मतभेद के खिलाफ आवाज उठाने के लिए फ्लॉयड के परिजन ने सितंबर 2020 में गैर सरकारी संगठन शुरू किया था। फ्लॉयड की मौत को मंगलवार को एक साल पूरा हो जाएगा। मिनियापोलिस के पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक चाउविन ने फ्लॉयड की गर्दन को अपने पैर से दबाया था, जिसके कारण दम घुटने से फ्लॉयड की मौत हो गई थी।

न्यूयॉर्क में रविवार को एक रैली में भाग लेने वाले फ्लॉयड के भाई टेरेंस ने समर्थकों से उनके भाई एवं नस्ली हिंसा के पीड़ितों को याद रखने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा