लाइव न्यूज़ :

जॉर्ज फ्लॉयड की गले पर रखे दबाव से सांस नहीं ले पाने के कारण हुई मौत हुई, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बात आई सामने

By भाषा | Updated: June 3, 2020 03:35 IST

जॉर्ज फ्लॉयड परिवार के वकील ने सोमवार को बताया कि उसके परिवार के लिए किए गए पोस्टमार्टम में पाया गया कि गले और पीठ पर दबाव के कारण सांस नहीं ले पाने के चलते उसकी मौत हुई। क्रंप के पिछले सप्ताह कहा था कि वह परिवार के लिए पोस्टमॉर्टम की व्यवस्था करा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे अमेरिका में पुलिस हिरासत में मारे गए अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड के परिवार के लिए किए गए पोस्टमार्टम में पाया गया कि गले और पीठ पर दबाव के कारण सांस नहीं ले पाने के उसकी मौत हो गई।अधिकारी के खिलाफ आपराधिक शिकायत में परिवार की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आधिकारिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में विरोधाभास है।

मिनियापोलिसः अमेरिका में पुलिस हिरासत में मारे गए अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड के परिवार के लिए किए गए पोस्टमार्टम में पाया गया कि गले और पीठ पर दबाव के कारण सांस नहीं ले पाने के उसकी मौत हो गई। परिवार के वकील ने सोमवार को बताया कि मिनियापोलिस के एक पुलिस अधिकारी ने अपने घुटने फ्लॉयड की गर्दन पर तब तक गड़ाए रखे जब तक उसकी सांसे चलना बंद नहीं हो गईं। 

वकील बेन क्रंप ने बताया कि शव का परीक्षण करने वाले एक अन्य डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया कि दबाव के कारण फ्लॉयड के मस्तिष्क तक खून नहीं पहुंच पाया और उसकी पीठ पर अन्य अधिकारियों के घुटने से बनाए गए दबाव ने उसका सांस ले पाना मुश्किल कर दिया था। वकील ने पुलिस अधिकारी डेरेक चॉवीन के खिलाफ थर्ड डिग्री हत्या के आरोपों को बढ़ा कर चॉवीन तथा तीन अन्य अधिकारियों के खिलाफ फर्स्ट डिग्री हत्या के आरोप लगाने की मांग की। 

अधिकारी के खिलाफ आपराधिक शिकायत में परिवार की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आधिकारिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में विरोधाभास है। एक राहगीर द्वारा बनाए गए वीडियो में अधिकारी, डेरेक चॉवीन अश्वेत व्यक्ति फ्लॉयड के गले पर अपने घुटने से दबाव बनाता दिख रहा है जबकि फ्लॉयड लगातार कहता रहा कि वह सांस नहीं ले पा रहा है और अंतत: उसने हिलना-डुलना बंद कर दिया। 

यह वीडियो सामने आने के बाद से पूरे देश में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं। फ्लॉयड परिवार के वकील ने सोमवार को बताया कि उसके परिवार के लिए किए गए पोस्टमार्टम में पाया गया कि गले और पीठ पर दबाव के कारण सांस नहीं ले पाने के चलते उसकी मौत हुई। क्रंप के पिछले सप्ताह कहा था कि वह परिवार के लिए पोस्टमॉर्टम की व्यवस्था करा रहे हैं।

गौरतलब है कि फ्लॉयड का परिवार, पुलिस द्वारा मारे गए अन्य अश्वेत लोगों के परिवारों की तरह, अपनी तरफ से पोस्टमॉर्टम कराना चाहता था क्योंकि उन्हें स्थानीय अधिकारियों पर एक निष्पक्ष शव परीक्षण का भरोसा नहीं था। परिवार की ओर से पोस्टमॉर्टम माइकल बाडेन और अलीशिया विल्सन ने किया था।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट