लाइव न्यूज़ :

जॉर्ज फ्लॉयड मामला: चॉविन के खिलाफ एक और अमेरिकी अधिकारी ने दिया बयान

By भाषा | Updated: April 7, 2021 10:47 IST

Open in App

मिनियापोलिस (अमेरिका), सात अप्रैल (एपी) अश्वेत अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड के खिलाफ एक पूर्व पुलिस अधिकारी की कार्रवाई का विरोध करने वाले मिनियापोलिस के पुलिस अधिकारियों की संख्या बढ़ती जा रही है।

इस कार्रवाई का विरोध करने वालों में बल प्रयोग का प्रशिक्षण देने वाला अधिकारी भी शामिल हैं, जिसने बताया कि अधिकारियों को ‘‘गर्दन से दूर रहने’’ का प्रशिक्षण दिया जाता है।

मिनियापोलिस बल के लेफ्टिनेंट जॉनी मर्सिल ने फ्लॉयड की मौत के मामले में बर्खास्त किए गए अधिकारी डेरेक चॉविन के खिलाफ गवाही दी और उस दलील का विरोध किया कि चॉविन ने फ्लॉयड को काबू करने के लिए वह किया, जिसका उन्हें प्रशिक्षण दिया गया था।

पुलिस प्रमुख सहित कई अधिकारी इस मामले में गवाही दे चुके हैं कि फ्लॉयड की गर्दन पर घुटना रखकर, उसका सिर नौ से 12 मिनट तक जमीन पर नहीं रखा जाना चाहिए था।

मंगलवार को पेश किए गए साक्ष्यों के अनुसार, चॉविन ने मानसिक परेशानियों से ग्रस्त या मादक पदार्थ के इस्तेमाल के प्रभाव में किसी भी व्यक्ति को पहचानने और उससे निपटने के लिए 2016 में 40 घंटे का प्रशिक्षण लिया था।

शहर के पहले अश्वेत पुलिस प्रमुख मेडारिया अराडोंडो ने पिछले साल मई में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद चॉविन और तीन अन्य अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया था और जून में इसे “हत्या” करार दिया था।

श्वेत पुलिस अधिकारी चॉविन (45) पर 46 वर्षीय फ्लॉयड की हत्या का आरोप है। आरोप है कि चॉविन ने नौ मिनट 29 सेकंड तक फ्लॉयड की गर्दन अपने घुटने से दबाई, जिससे उसकी मौत हो गई। चॉविन को दोषी पाए जाने पर 40 साल की जेल की सजा हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक