लाइव न्यूज़ :

जनरल रावत का अमेरिका दौरा ‘ऐतिहासिक’: अमेरिका के रक्षा मंत्री

By भाषा | Updated: October 3, 2021 22:48 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, तीन अक्टूबर अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने भारत के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत के पेंटागन दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए रविवार को कहा कि उन्होंने और जनरल रावत ने मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि की है।

करीब एक हफ्ते पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच व्हाइट हाउस में एक बैठक हुई थी। तब दोनों नेताओं ने भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच और अधिक सहयोग की जरूरत पर बल दिया था।

ऑस्टिन ने कहा, ‘‘भारत के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष पिछले हफ्ते पेंटागन की ऐतिहासिक यात्रा पर आए थे और उनसे मिलना गौरव की बात थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए अपनी स्थायी प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि की और अमेरिका एवं भारतीय सैन्य बलों के बीच मिलकर काम करने की क्षमता को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।’’

पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने कहा कि ऑस्टिन और जनरल रावत ने क्षेत्रीय साझेदारों के साथ बहुपक्षीय सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर भी चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें