लाइव न्यूज़ :

जनरल रावत एक अनुभवी नेतृत्वकर्ता और इजराइल के सच्चे मित्र थे : प्रधानमंत्री बेनेट

By भाषा | Updated: December 9, 2021 16:25 IST

Open in App

(हरिंदर मिश्रा)

यरुशलम, नौ दिसंबर इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने भारत के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत को ‘‘अनुभवी नेतृत्वकर्ता’’ और उनके देश का ‘‘सच्चा मित्र’’ बताया।

तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें जनरल रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के 11 अन्य कर्मियों की मृत्यु हो गई थी।

इजराइल के शीर्ष नेतृत्व ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल रावत के अकस्मात निधन पर भारत सरकार और लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

प्रधानमंत्री बेनेट ने ट्वीट किया, ‘‘भारत में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जनरल बिपिन रावत महान नेतृत्वकर्ता और इजराइल के सच्चे मित्र थे। इस कठिन घड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत के लोगों को इस दुख को सहन करने की ताकत मिले।’’

पूर्व में इजराइल के रक्षा बलों के चीफ ऑफ स्टॉफ के रूप में कार्य कर चुके रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज ने भी संवेदना व्यक्त की।

गैंट्ज ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘हादसे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल रावत, उनकी पत्नी एवं अन्य लोगों के मारे जाने की घटना पर मैं इजराइल के रक्षा प्रतिष्ठान की ओर से संवेदना जताता हूं और भारत के लोगों और भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान के प्रति अपना व्यक्तिगत दुख व्यक्त करना चाहता हूं।’’

विदेश मंत्री यायर लापिड ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ‘‘इजराइल के लोगों की ओर से मैं प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल रावत, उनकी पत्नी और अन्य 11 भारतीय सैन्य कर्मियों की मृत्यु पर भारत के लोगों और सरकार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

इजराइल की संसद नेसेट के अध्यक्ष मिकी लेवी ने भी दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया। लेवी ने लिखा, ‘‘नेसेट और इजराइल के नागरिकों की ओर से, मैं प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्यकर्मियों के अकस्मात निधन पर भारतीय लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

भारत में इजराइल के पूर्व राजदूत डेनियल कारमोन के मुताबिक जनरल रावत के जल्द ही इजराइल आने की संभावना थी। उन्होंने कहा, ‘‘जनरल रावत के निधन पर शोक जताता हूं। इजराइल के रक्षा प्रतिष्ठान के एक महान साथी और मित्र जनरल रावत, जिन्होंने संबंधों को मजबूत करने में योगदान दिया और जल्द ही हमारे देश का दौरा करने वाले थे। संवेदना।’’

जनरल रावत, अपनी पत्नी मधुलिका रावत के साथ बुधवार को तमिलनाडु के वेलिंगटन जा रहे थे, तभी उनका हेलीकॉप्टर उतरने से कुछ मिनट पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला