लाइव न्यूज़ :

जनरल नरवणे की सऊदी अरब यात्रा से रक्षा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग मजबूत होगा : भारतीय सेना

By भाषा | Updated: December 15, 2020 00:11 IST

Open in App

रियाद, 14 दिसंबर सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे की ऐतिहासिक सऊदी अरब यात्रा से रक्षा क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे। यह जानकारी सोमवार को भारतीय सेना ने दी।

दो देशों के दौरे के दूसरे चरण में सऊदी अरब पहुंचे जनरल नरवणे भारतीय सेना के पहले प्रमुख हैं जिन्होंने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण दो खाड़ी देशों की यात्रा की है। सऊदी अरब से पहले वह संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर थे।

भारतीय सेना के अतिरिक्त जन सूचना महानिदेशालय ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सीओएएस (सेना प्रमुख) के सऊदी अरब के दौरे से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग मजबूत होंगे।’’

दौरे के पहले दिन रविवार को जनरल नरवणे ने सऊदी के शीर्ष जनरलों से मुलाकात की जिनमें कमांडर ऑफ रॉयल सऊदी लैंड फोर्सेज जनरल फहद बिन अब्दुल्ला मोहम्मद अल मुतीर, चीफ ऑफ जनरल स्टाफ फैयाद बिन हामिद अल रूवाइली और संयुक्त बलों के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मुतलाक बिन सलीम शामिल हैं। उन्होंने साझा हित के मुद्दों और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

जनरल नरवणे ने सोमवार को किंग अब्दुल अजीज सैन्य अकादमी का दौरा किया और सैन्य प्रशिक्षण पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

भारतीय सेना ने ट्वीट किया कि उन्होंने सऊदी सशस्त्र बल कमान और स्टाफ कॉलेज तथा नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी का भी दौरा किया जहां उन्होंने शिक्षकों और छात्र अधिकारियों को संबोधित किया।

उनकी पत्नी वीणा नरवणे और अन्य प्रतिनिधियों ने रियाद में टीसीएस ऑल वूमेन सेंटर का दौरा किया। उन्होंने इस तरह की पहल से सऊदी अरब में लैंगिक सशक्तिकरण, निवेश और वृद्धि में टीसीएस की प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। उन्होंने रियाद में प्रिंसेज नोराह यूनिवर्सिटी और विप्रो वूमेन बिजनेस पार्क का भी दौरा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल