लाइव न्यूज़ :

जनरल नरवणे ने बंगबंधु संग्रहालय में बांग्लादेश के संस्थापक को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: April 9, 2021 22:46 IST

Open in App

ढाका, नौ अप्रैल थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने शुक्रवार को बंगबंधु स्मृति संग्रहालय जाकर बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान को श्रद्धांजलि दी।

पांच दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आए जनरल नरवणे ने अपनी पत्नी वीणा नरवणे के साथ संग्रहालय का भ्रमण किया।

भारतीय सेना के अतिरिक्त जनसूचना महानिदेशालय (एडीजी पीआई) ने ट्वीट किया, ‘‘जनरल एम एम नरवणे और उनकी पत्नी वीणा नरवणे ने राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान स्मृति संग्रहालय का दौरा किया। संग्रहालय में बंगबंधु के जीवन और देश की आजादी के लिए उनके संघर्ष को रेखांकित किया गया है।’’

इस बीच, भारत और बांग्लादेश की सेनाओं ने बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘शांतिर अग्रसेना 2021’ के दौरान अपनी विविध संस्कृति की प्रस्तुति दी।

भारतीय सेना की पश्चिमी कमान ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास। भारत और बांग्लादेश की सैन्य टुकड़ियों ने कैंप फायर में अपनी विविध संस्कृति का परिचय दिया। मित्रता का मजबूत होता बंधन।’’

बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल अजीज अहमद के निमंत्रण पर जनरल नरवणे की यह यात्रा हो रही है। कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पड़ोसी देश का दौरा किया था।

बांग्लादेश की राजधानी के धानमंडी इलाके में बंगबंधु स्मृति संग्रहालय मुजीबुर रहमान का निजी आवास था, जहां 1975 में उनके परिवार के ज्यादातर सदस्यों के साथ उनकी हत्या कर दी गयी थी।

मुजीबुर रहमान की बेटियां -प्रधानमंत्री शेख हसीना और शेख रेहाना उस घटना में बच गयी थीं क्योंकि उस वक्त वे देश के बाहर थीं।

वर्ष 2021 भारत और बांग्लादेश के बीच राजनयिक संबंधों, पाकिस्तान से बांग्लादेश की आजादी का 50 वां साल है और बंगबंधु की जन्मशती भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें