लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में बहुपक्षीय आतंकवाद रोधी अभ्यास के समापन समारोह में शामिल हुए जनरल नरवणे

By भाषा | Updated: April 12, 2021 22:35 IST

Open in App

ढाका, 12 अप्रैल थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे सोमवार को बांग्लादेश में संयुक्त राष्ट्र समर्थित बहुपक्षीय आतंकवाद रोधी अभ्यास के समापन समारोह में शामिल हुए और उन्होंने इस अभ्यास में भागीदारी करने वाले भारतीय सैनिकों की सराहना की।

भारतीय सेना के अतिरिक्त जनसूचना महानिदेशालय (एडीजी पीआई) ने ट्वीट किया, ‘‘जनरल एम एम नरवणे बहुपक्षीय अभ्यास ‘शांतिर अग्रोसेना 2021’ में शामिल हुए और अभ्यास में भागीदारी करने वाले सैनिकों को संबोधित किया।’’

इसने एक अन्य ट्वीट में कहा कि नरवणे ने ‘शांतिर अग्रोसेना’ (शांति के अग्रदूत सैनिक) 2021 अभ्यास में शामिल भारतीय सैनिकों से बात भी की और प्रशिक्षण तथा पेशेवर कौशल के उनके उच्च मानकों की सराहना की।

अभ्यास में भारतीय सेना के 30 कर्मी शामिल हुए।

एडीजी पीआई ने कहा कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना समारोह की मुख्य अतिथि थीं।

हसीना ने इस अवसर पर कहा कि नयी चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों को उचित प्रशिक्षण और उपकरण मिलने चाहिए।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न शांति अभियानों में शांति सैनिकों की मृत्यु की ‘‘खतरनाक दर’’ पर चिंता जताई।

चार अप्रैल से शुरू हुए अभ्यास में भारत, बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका के सैनिकों ने भाग लिया, जबकि अमेरिका, ब्रिटेन, तुर्की, कुवैत, सिंगापुर और सऊदी अरब के सैन्य सदस्य इसमें पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए।

जनरल नरवणे ने बृहस्पतिवार से शुरू हुई बांग्लादेश की पांच दिन की अपनी यात्रा के अंतिम दिन इस अभ्यास के समापन समारोह में शिरकत की।

रक्षा मंत्रालय ने नयी दिल्ली में एक विज्ञप्ति में कहा कि समापन समारोह ‘मजबूत शांति अभियान’ थीम पर आधारित रहा, जिसमें भारतीय सेना, रॉयल भूटान आर्मी, श्रीलंकाई सेना और बांग्लादेश की सेना ने संयुक्त रूप से भागीदारी की।

इसमें कहा गया कि अभ्यास के दौरान सैनिकों ने पेशेवर दक्षता के उच्च मानकों का प्रदर्शन किया और उन्होंने वॉलीबॉल, गोलीबारी तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

जनरल नरवणे ने ‘बांग्लादेश इंस्टिट्यूट ऑफ पीस सपोर्ट ऑपरेशन ट्रेनिंग’ का भी दौरा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?