लाइव न्यूज़ :

जनरल नरवणे ने इजराइल की उत्तरी सीमा का दौरा किया

By भाषा | Updated: November 16, 2021 23:07 IST

Open in App

तेल अवीव, 16 नवंबर थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने मंगलवार को इजराइल की उत्तरी सीमा का दौरा किया जहां उन्हें इजराइल के रक्षा बलों द्वारा इलाके और सीमा प्रबंधन के पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई।

जनरल नरवणे इजराइल के साथ भारत के रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए अपनी पहली यात्रा पर रविवार को इजराइल पहुंचे। भारतीय थल सेना ने ट्वीट किया, ‘‘जनरल एम एम नरवणे ने इजराइल की उत्तरी सीमा का दौरा किया। उन्हें इजराइल के रक्षा बलों द्वारा इलाके और सीमा प्रबंधन पहलुओं पर जानकारी दी गई।’’

सोमवार को जनरल नरवणे ने इजराइली सेना के ‘ग्राउंड फोर्सेज’ के प्रमुख मेजर जनरल तामीर यादई से मुलाकात की और द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। नरवणे ने इजराइल के रक्षा बल की विशेष अभियान इकाई का भी दौरा किया जहां उन्हें आतंकवाद रोधी अभियान के विभिन्न पहलुओं के संबंध में जानकारी दी गई।

इजराइल के दौरे के पहले दिन सोमवार को जनरल नरवणे को लातरुन में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। नरवणे की इजराइल की पांच दिवसीय यात्रा विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा सचिव अजय कुमार के तेल अवीव की यात्रा के कुछ दिनों बाद हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल