लाइव न्यूज़ :

जनरल नरवणे ने इजराइल रक्षा बल मुख्यालय का किया दौरा

By भाषा | Updated: November 17, 2021 23:03 IST

Open in App

तेल अवीव, 17 नवंबर भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने बुधवार को इजराइल रक्षा बल मुख्यालय का दौरा किया, जहां उन्हें बहुक्षेत्रीय अवधारणा और बल के बारे में जानकारी दी गई।

जनरल नरवणे इजराइल के साथ भारत के रक्षा तथा सुरक्षा सहयोग को और भी मजबूत करने के लिए पहली बार रविवार को इस देश की यात्रा पर पहुंचे।

भारतीय सेना ने एक ट्वीट में बताया कि जनरल एम एम नरवणे ने इजराइल रक्षा बल मुख्यालय का दौरा किया, जहां उन्हें बहु क्षेत्रीय अवधारणा और बल के बारे में जानकारी दी गई। जनरल नरवणे ने उत्तरी इजराइल के तटीय शहर हाइफा में भारतीय कब्रिस्तान का दौरा किया, जहां उन्होंने प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान मारे गए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

भारतीय सेना प्रत्येक साल 23 सितंबर को तीन भारतीय घुड़सवार रेजिमेंट-मैसूर, हैदराबाद और जोधपुर लांसर्स के सम्मान में हाइफा दिवस मनाती है, जिन्होंने हाइफा को मुक्त कराने में अहम भूमिका निभाई थी। मंगलवार को भारतीय थल सेना प्रमुख ने इजराइल की उत्तरी सीमा का दौरा किया था और उन्हें इजराइल रक्षा बल ने इलाके और सीमा प्रबंधन की जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना