लाइव न्यूज़ :

जनरल नरवणे ने इजराइल में तैनात भारतीय शांति सैनिकों से बातचीत की

By भाषा | Updated: November 18, 2021 23:50 IST

Open in App

तेल अवीव, 18 नवंबर थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत इजराइल में तैनात भारतीय शांति सैनिकों से बातचीत की और कर्तव्य के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना की।

रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग के क्षेत्र में इजराइल के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को इजराइल पहुंचे जनरल नरवणे ने यरूशलम में स्थित भारतीय सैनिक युद्ध स्मारक में पुष्पांजलि अर्पित की।

भारतीय थल सेना ने ट्वीट कर कहा, '' जनरल एम एम नरवणे ने संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत इजराइल में तैनात भारतीय शांति सैनिकों से बातचीत की और कर्तव्य के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना की।''

इसने एक अन्य ट्वीट में कहा कि थल सेना प्रमुख ने यरूशलम में स्थित भारतीय सैनिक युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला