लाइव न्यूज़ :

जनरल नरवणे ने भारत की ओर से उपहार में दिये गये दो सिमुलेटरों का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: October 14, 2021 20:31 IST

Open in App

कोलंबो, 14 अक्टूबर सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने श्रीलंकाई सेना की क्षमता बढ़ाने के लिए भारत द्वारा उपहार में प्रदान किये गये दो सिमुलेटरों का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया।

श्रीलंका के सेना प्रमुख जनरल शेवेंद्र सिल्वा के निमंत्रण पर चार दिन की यात्रा पर मंगलवार को यहां पहुंचे जनरल नरवणे ने गजाबा रेजीमेंटल केंद्र में गजाबा दिवस समारोह में भी भाग लिया।

यहां भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, ‘‘एक मित्र से मिले उपहार। जनरल एमएम नरवणे ने श्रीलंकाई सेना की क्षमता बढ़ाने के लिए भारत द्वारा उपहार में दी गयी दो सिमुलेटर सुविधाओं का उद्घाटन किया।’’

उसने कहा, ‘‘जनरल सिल्वा शेवेंद्र ने सिमुलेटरों के लिए भारतीय सेना प्रमुख और भारतीय सेना का आभार जताया।’’

भारतीय सेना ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि जनरल नरवणे ने आर्मी सर्विस कोर स्कूल का दौरा किया और श्रीलंकाई सेना को यूनिवर्सल ड्राइविंग सिमुलेटर तथा इन्फेंट्री ट्रेनिंग वैपन सिमुलेटर प्रदान किये ताकि दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और मजबूत हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो