लाइव न्यूज़ :

जनरल नरवणे ने ब्रिटिश सेना के शीर्ष अधिकारी के साथ संयुक्त सैन्य सहयोग पर चर्चा की

By भाषा | Updated: July 6, 2021 19:32 IST

Open in App

लंदन, छह जुलाई थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने मंगलवार को ब्रिटिश सेना के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ, जनरल सर मार्क कार्लटन-स्मिथ से मुलाकात की और संयुक्त सैन्य सहयोग पर चर्चा की।

भारतीय थल सेना के अतिरिक्त जन सूचना महानिदेशालय (एडीजीपीआई) ने ट्वीट किया, ‘‘क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों और अवसरों पर रॉयल यूनाटेड सर्विसेज फॉर डिफेंस एंड सिक्युरिटी स्टडीज के सदस्यों के साथ भी उन्होंने बातचीत की।’’

जनरल नरवणे पांच जुलाई को ब्रिटेन की दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे थे।

एडीजीपीआई ने बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘जनरल एम एम नरवणे ने जनरल सर मार्क कार्लटन स्मिथ, चीफ ऑफ जनरल स्टाफ, ब्रिटिश आर्मी से मुलाकात की और संयुक्त सैन्य सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की।’’

सोमवार को, जनरल नरवणे ने ब्रिटेन के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ सर निकोलस कार्टर से मुलाकात की थी और दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग पर विचारों का आदान-प्रदान किया था।

जनरल नरवणे के ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस से भी मिलने का कार्यक्रम है।

अपनी यूरोप यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार और बृहस्पतिवार को जनरल नरवणे इटली की सेना के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और चीफ ऑफ स्टाफ से महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे।

भारतीय थल सेना ने उनकी यात्रा से पूर्व जारी किए गए एक बयान में कहा था, “इसके अलावा, थल सेना प्रमुख प्रसिद्ध शहर कैसिनो में भारतीय सेना स्मारक का उद्घाटन करेंगे और उन्हें रोम में इतालवी सेना के काउंटर आईईडी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस द्वारा भी जानकारी दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब