लाइव न्यूज़ :

जनरल बिपिन रावत ने जनरल मार्क मिले से मुलाकात की, क्षेत्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने पर चर्चा

By भाषा | Updated: October 1, 2021 09:42 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, एक अक्टूबर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने अपने अमेरिकी समकक्ष जनरल मार्क मिले से बृहस्पतिवार को मुलाकात की और दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के तरीकों और नागरिक नेतृत्व के प्रधान सैन्य सलाहकार के रूप में अपनी-अपनी भूमिकाओं सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने यह जानकारी दी।

अमेरिका के ज्वाइंट स्टाफ के प्रवक्ता कर्नल डेव बटलर ने बताया, ‘‘दोनों नेताओं ने प्रशिक्षण अभ्यासों में सहयोग जारी रखने और दोनों देशों की सेनाओं के बीच साथ मिलकर काम करने की क्षमता बढ़ाने के लिए अधिक अवसर पैदा करने पर सहमति व्यक्त की।’’

ज्वाइंट स्टाफ बटलर ने बताया कि पेंटागन में बैठक के दौरान ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष मिले और रावत ने क्षेत्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के तरीकों और नागरिक नेतृत्व के प्रमुख सैन्य सलाहकार के रूप में उनकी संबंधित भूमिकाओं सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। इससे पहले, जनरल मिले और उनकी पत्नी ने ज्वाइंट बेस मायर-हेंडरसन हॉल में सशस्त्र बलों के पूर्ण सम्मान आगमन समारोह के दौरान जनरल रावत का स्वागत किया।

जनरल मिले ने जनरल रावत को उनकी कुशल सेवा और नेतृत्व के लिए धन्यवाद दिया, जिसने अमेरिका और भारत की साझेदारी की मजबूती में बहुत योगदान दिया है। साथ ही जनरल रावत ने अपनी आधिकारिक यात्रा के तहत अज्ञात सैनिक के मकबरे पर माल्यार्पण किया।

बटलर ने कहा, ‘‘स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत का समर्थन करने वाली भारत-अमेरिका प्रमुख रक्षा भागीदारी के तहत ‘भारत और अमेरिका सेना से सेना के बीच मजबूत संबंध साझा करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब