लाइव न्यूज़ :

भारी हवाई हमले में गाजा की सुरंगों को ध्वस्त किया : इजराइल

By भाषा | Updated: May 17, 2021 17:07 IST

Open in App

गाजा सिटी (गाजा पट्टी), 17 मई (एपी) गाजा पट्टी पर सोमवार तड़के भारी हवाई हमले के बाद इजराइल की सेना ने कहा कि उसने चरमपंथियों द्वारा बनायी गयी सुरंगों के 15 किलोमीटर लंबे हिस्से और हमास के नौ कमांडरों के मकानों को ध्वस्त कर दिया है।

सप्ताह भर पहले शुरू हुई लड़ाई के दौरान कल रात हुआ हवाई हमला एक दिन पहले गाजा सिटी पर हुए हमले से भी भीषण था जिसमें 42 लोग मारे गए थे और तीन इमारतें ध्वस्त हो गयी थीं।

इजराइल और गाजा के हमास शासकों के बीच ताजा संघर्ष के दौरान यह सबसे भीषण हमला था।

ताजा हमले में लोगों के हताहत होने के संबंध में फिलहाल कोई सूचना नहीं है। गाजा सिटी में तीन मंजिला इमारत बुरी तरह बर्बाद हो गयी है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि सेना ने हमले से 10 मिनट पहले चेतावनी जारी की थी जिस कारण सभी लोग वहां से हट गए। उन्होंने बताया कि कई बम आसपास के इलाके में गिरे।

गाजा के मेयर यह्या सराज ने अल-जजीरा टीवी को बताया कि हमलों से सड़कों और अन्य आधारभूत संरचनाओं को बहुत नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर संघर्ष जारी रहा तो, हमें हालात और बिगड़ने की आशंका है।’’

संयुक्त राष्ट्र ने पहले ही चेतावनी जारी की है कि क्षेत्र के एक एकमात्र बिजली घर में ईंधन समाप्त होने का खतरा है और सराज ने बताया कि गाजा के पास मरम्मत के लिए कल-पुर्जों की भी कमी है। गाजा में पहले से ही 8 से 12 घंटों की बिजली कटौती हो रही है और वहां नल से आने वाला पानी पीने लायक नहीं है।

क्षेत्र की बिजली वितरण कंपनी के प्रवक्ता मोहम्मद ताबेत ने बताया कि संयंत्र के पास गाजा को दो-तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति करने लायक ईंधन है।

उन्होंने बताया कि हवाई हमले से आपूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त हो गयी है और कंपनी के कर्मचारी उन क्षेत्रों में नहीं जा पा रहे हैं जो लगातार इजराइली हमले की जद में हैं।

यरुशलम में फलस्तीनी प्रदर्शनकारियों और इजराइली पुलिस के बीच झड़प के कुछ सप्ताह बाद पिछले सोमवार को चरमपंथी समूह हमास ने यरुशलम पर रॉकेट दागे थे, जिसके बाद युद्ध शुरू हुआ।

युद्ध शुरू होने से लेकर अभी तक इजराइली सेना ने सैकड़ों की संख्या में हवाई हमले किए हैं। उसका कहना है कि वह हमास चरमपंथियों की आधारभूत संरचनाओं को निशाना बना रही है। वहीं फलस्तीनी चरमपंथियों ने इजराइल पर 3,100 से ज्यादा रॉकेट दागे हैं।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हवाई हमलों में कम से कम 198 फलस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें 58 बच्चे और 35 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 1,300 लोग घायल हुए हैं।

गाजा से इजराइल में दागे गए रॉकेटों की चपेट में आकर पांच साल के एक बच्चे और एक सैनिक सहित कुल आठ लोगों की मौत हुई है।

गाजा में आपात बचाव अधिकारी समीर अल-खातिब ने बताया, ‘‘मैंने अपने 14 साल के करियर में ऐसी तबाही नहीं देखी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘2014 के युद्ध के दौरान भी नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल