लाइव न्यूज़ :

Gaza Israel Hamas War: 40005 फलस्तीनी मारे गए, इजराइल हमले में 92401 घायल, 85 प्रतिशत लोगों ने छोड़ दी घर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की रिपोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2024 17:28 IST

Gaza Israel Hamas War: स्वास्थ्य मंत्रालय मृतकों की संख्या की गणना में नागरिकों और उग्रवादी लड़ाकों के बीच अंतर नहीं करता है। यह घोषणा युद्ध में संघर्ष विराम के लिए अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों की ओर से एक और प्रयास के दौरान की गई।

Open in App
ठळक मुद्देयुद्ध अब 11वें महीने में प्रवेश कर चुका है। युद्ध की शुरुआत सात अक्टूबर को हुई थी।250 लोगों को बंधक बनाकर गाजा लाया गया।

Gaza Israel Hamas War: गाजा में इजराइल और हमास के बीच युद्ध में अब तक 40 हजार से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं। इस क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। हमास द्वारा संचालित गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में इजराइल के हमले में 92,401 लोग घायल हुए हैं और 85 प्रतिशत से अधिक आबादी अपने घर छोड़कर विस्थापित हो गई है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्रालय मृतकों की संख्या की गणना में नागरिकों और उग्रवादी लड़ाकों के बीच अंतर नहीं करता है। यह घोषणा युद्ध में संघर्ष विराम के लिए अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों की ओर से एक और प्रयास के दौरान की गई।

यह युद्ध अब 11वें महीने में प्रवेश कर चुका है। युद्ध की शुरुआत सात अक्टूबर को तब हुई जब हमास के नेतृत्व वाले आतंकवादियों ने दक्षिणी इजराइल पर हमला किया, जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए (जिनमें से अधिकांश नागरिक थे) और लगभग 250 लोगों को बंधक बनाकर गाजा लाया गया।

इजराइल का कहना है कि 111 बंधकों को रिहा नहीं किया गया , जिनमें जान गंवाने वाले 39 बंधक शामिल हैं। बंधकों में 15 महिलाएं और पांच साल से कम उम्र के दो बच्चे शामिल हैं। मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को मृतकों पर अपनी नवीनतम विस्तृत रिपोर्ट में कहा कि 40,005 लोग मारे गए हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों और नागरिक सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि वास्तविक संख्या हजारों में होने की संभावना है, क्योंकि हवाई हमलों में नष्ट हुई इमारतों के मलबे के नीचे कई शव दबे हुए हैं। गाजा में इजरायल का हवाई और जमीनी हमला हाल के इतिहास में सबसे विनाशकारी सैन्य अभियानों में से एक रहा है।

इजराइल का कहना है कि उसका लक्ष्य हमास को खत्म करना है। यह नागरिकों की मौत के लिए हमास को दोषी ठहराता है। इजराइल के अनुसार, आतंकवादी नागरिक क्षेत्रों में रहकर काम करते हैं और उन्होंने उनके नीचे व्यापक सुरंग नेटवर्क बनाए हैं। इजराइली सेना नियमित रूप से मस्जिदों, स्कूलों, अस्पतालों और कब्रिस्तानों को निशाना बनाती है जहां उसका दावा है कि लड़ाके या सुरंगें स्थित हैं।

इजराइल के हमलों में अक्सर नागरिक हताहत होते हैं। इस युद्ध में 329 इजराइली सैनिक भी मारे गए हैं। इजराइली सेना का दावा है कि गाजा में मारे गए लोगों में लगभग 15,000 हमास लड़ाके शामिल हैं, लेकिन उसने इसके समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया है।

गाजा के 23 लाख लोगों में से लगभग 85 प्रतिशत लोगों को उनके घरों से निकाल दिया गया है, वे जमीनी हमलों से बचने के लिए कई बार क्षेत्र में इधर-उधर भाग रहे हैं। युद्ध के दौरान इजराइल के भीतर और दक्षिणी लेबनान में भी हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।

इस हमले से गाजा में व्यापक मानवीय संकट पैदा हो गया है। भूख का आकलन करने वाले एक अग्रणी प्राधिकरण की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, पूरे क्षेत्र में अकाल का खतरा अधिक है और आशंका है कि 495,000 से अधिक लोग अगले कुछ महीनों में भूख के सबसे गंभीर स्तर का अनुभव कर सकते हैं।

टॅग्स :इजराइलHamas
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल