लाइव न्यूज़ :

समलैंगिक शादियों की अनुमति मिलनी चाहिए : जापानी अदालत

By भाषा | Updated: March 17, 2021 20:48 IST

Open in App

तोक्यो, 17 मार्च (एपी) जापान की एक अदालत ने बुधवार को व्यवस्था दी कि देश के संविधान के तहत समलैंगिक शादियों को मंजूरी मिलनी चाहिए।

देश में यह पहली बार है जब किसी अदालत ने इस तरह की बात कही है।

सप्पोरो जिला अदालत के न्यायाधीश तोमोको ताकेबे ने अपने फैसले में कहा कि समलैंगिक शादियों को अनुमति न देने से देश के संविधान की धारा 14 का उल्लंघन होता है जो नस्ल, लिंग, सामाजिक स्तर या पारिवारिक मूल के आधार पर भेदभाव को निषिद्ध करती है।

अदालत ने यह व्यवस्था तीन समलैंगिक युगलों की याचिका पर सुनवाई करते हुए दी।

हालांकि, इस निर्णय का कोई तात्कालिक कानूनी परिणाम नहीं निकलेगा और देश में अब भी इस तरह की शादियों को अनुमति नहीं है।

दूसरी ओर, कार्यकर्ताओं ने इसे बड़ी जीत करार दिया है और कहा है कि इस तरह के अन्य मामलों पर निर्णय का प्रभाव पड़ेगा तथा ऐसी शादियों को अनुमति दिलाने के उनके प्रयासों में और मजबूती आएगी तथा मुद्दा संसदीय चर्चा की ओर जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला