लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में समलैंगिक कार्यकर्ता का अपहरण कर उससे दुष्कर्म किया गया

By भाषा | Updated: December 14, 2021 22:53 IST

Open in App

कराची (पाकिस्तान), 14 दिसंबर कराची में कामकाजी वर्ग की बस्तियों और बाजारों को ढहाए जाने से रोकने संबंधी मुहिम की सक्रिय आयोजक एक पाकिस्तानी समलैंगिक का यहां आयोजित किए जाने वाले एक जलवायु मार्च से एक दिन पहले कथित रूप से अपहरण कर उससे दुष्कर्म किया गया।

शहर में कराची बचाओ तहरीक (केबीटी) के बैनर तले हुए 'पीपुल्स क्लाइमेट मार्च' के आयोजकों ने रविवार को एक बयान में कहा कि मार्च के बारे में जानकारी हासिल करने आए कुछ लोगों ने इस मार्च की एक आयोजक का शनिवार को अपहरण किया और उससे दुष्कर्म किया।

केबीटी ने एक ट्वीट में बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब समलैंगिक कार्यकर्ता मार्च से एक दिन पहले संगठनात्मक बैठक में भाग लेने के बाद नजीमाबाद स्थित अपने घर लौट रही थी। पीड़िता का अपहरण करने के बाद उससे दुष्कर्म किया गया।

केबीटी ने आरोप लगाया कि पुलिस पीड़िता के खिलाफ हिंसा में शामिल थी।

जेंडर इंटरएक्टिव एलायंस (जीआईए) में 'हिंसा मामले की प्रबंधक' शहजादी राय ने मीडिया को बताया कि केबीटी कार्यकर्ता ‘‘बहुत डर गई है और वह शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहती थी।’’

सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह के कार्यालय के ट्वीट के अनुसार, शाह ने मामले का संज्ञान लिया है और पुलिस महानिरीक्षक को मामले की जांच करने और एक रिपोर्ट जमा कराने का आदेश दिया है।

मानवाधिकार मंत्रालय ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए कहा कि उसके समलैंगिक अधिकार विशेषज्ञ पीड़िता के अभिभावक के संपर्क में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला