लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में पाइपलाइन से साइबर वसूली के प्रयास के बाद गैसोलीन के दाम में वृद्धि

By भाषा | Updated: May 10, 2021 20:35 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 10 मई (एपी) खाड़ी तट से उत्तर पूर्व में ईंधन पहुंचाने वाली अमेरिका की अहम पाइपलाइन पर साइबर वसूली की कोशिश के बाद सोमवार को गैसोलीन के वायदा बाजार में तेजी नजर आयी।

यह कोलोनियल पाइपलाइन टेक्सास से लेकर न्यूजर्सी तक दस प्रांतों को गैसोलीन एवं अन्य ईंधनों को पहुंचाती है। कंपनी के अनुसार यह पूरे ईस्ट कोस्ट में करीब 45 ईंधन की आपूर्ति करती है।

कोलोनियल पाइपलाइन ने शनिवार को कहा था कि वह रैनसमवेयर हमले का शिकार हुआ है और उसने अपना परिचालन रोक दिया है।

जांच से जुड़े दो लोगों ने बताया कि डार्कसाइड नामक एक आपराधिक गिरोह ने यह हरकत की है । इस गिरोह की एक ऐसे रॉबिनहुड की छवि है जो कॉरपोरेट घरानों से चोरी कर वह राशि परमार्थ कार्य के लिए देता है।

कच्चे तेल एवं ईंधन का वायदा बाजार हर साल इस समय सीजन रहने के कारण बढ़ने लगता है। इसके तहत व्यापारी भविष्य में किसी खास समय पर आपूर्ति के वास्ते अनुबंध के लिए दाम का पहले ही भुगतान कर देते हैं।

वैसे तो पिछले दो सप्ताह में नियमित ग्रेड गैसोलीन के औसत अमेरिकी दाम में वृद्धि हुई है । इस साइबर हमले का यदि निदान नहीं किया गया तो दाम पर दबाव बढ़ सकता है। सोमवार को उसके वायदा बाजार में डेढ़ फीसद वृद्धि हुई।

कंपनी अपने नेटवर्क के संबंधित हिस्से को चालू करने में जुटी है। उसने रविवार को कहा कि उसकी मुख्य पाइपलाइन बंद है लेकिन छोटी पाइपलाइन चालू हैं।

रैनसमवेयर हमला ऐसा मालवेयर (दुर्भावना से बनाया गया सॉफ्टवेयर) होता है जो किसी कंप्यूटर सिस्टम को ब्लॉक कर देता है और उसका डेटा वापस करने या कंप्यूटर को फिर से खोल सकने के लिए फिरौती की मांग करता है। आपराधिक हैकर ऐसे साइबर हमलों को अंजाम देते हैं।

कोलोनियल पाइपलाइन कंपनी ने यह नहीं बताया कि किस चीज की मांग की गई और किसने मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब