लाइव न्यूज़ :

बगदाद में एक रेस्तरां में गैस सिलेंडर फटा, तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 4, 2021 08:16 IST

Open in App

बगदाद, चार जून (एपी) उत्तर-पश्चिमी बगदाद में एक रेस्तरां में बृहस्पतिवार शाम एक गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हुए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सेना ने एक बयान में बताया कि कधमिया जिले में एक रेस्तरां में गैस के एक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। उन्होंने कहा कि इसमें कई लोग हताहत हुए हैं।

दो स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है तथा 16 लोग घायल हैं, घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है।

पहले, इराक की राजधानी से विस्फोट की खबरें आती रहती थीं लेकिन 2017 में इस्लामिक स्टेट समूह की हार के बाद इनमें काफी कमी आई है।

यहां जनवरी में दो आत्मघाती हमले हुए थे, जिसमें 30 से अधिक लोग मारे गए थे और कई घायल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...